फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The village head committed indecency with the secretary and employment servant

सचिव और रोजगार सेवक से ग्राम प्रधान ने की अभद्रता

Sat, 04 Sep 2021 06:28 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 04 Sep 2021 06:28 PM IST
सार

जब वह विद्यालय में बन रही चहारदीवारी का जायजा लेने पहुंचे तो पता चला कि पुरानी ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। इस पर प्रधान से पुरानी ईंटों का उपयोग न करने की बात कही गई तो प्रधान बहस करने लगा।

विज्ञापन
The village head committed indecency with the secretary and employment servant
The village head committed indecency with the secretary and employment servant - फोटो : KAUSHAMBI

विस्तार

कड़ा विकास खंड क्षेत्र के लोहंदा ग्राम प्रधान पर सचिव एवं रोजगार सेवक ने अभद्रता का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत भी विभाग के उच्चाधिकारियों से की गई है। कड़ा ब्लॉक पहुंच साथी कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए बीडीओ से मामले की शिकायत की है। ग्राम विकास अधिकारी राम गोविंद ने बताया कि वह लोहंदा में तैनात है। जहां पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चहारदीवारी का निर्माण ग्राम प्रधान द्वारा कराया जा रहा है।
विज्ञापन


जब वह विद्यालय में बन रही चहारदीवारी का जायजा लेने पहुंचे तो पता चला कि पुरानी ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। इस पर प्रधान से पुरानी ईंटों का उपयोग न करने की बात कही गई तो प्रधान बहस करने लगा। देखते ही देखते ग्राम प्रधान ने अभद्रता करते हुए मारपीट की धमकी दी। इतना ही नहीं जाने के बाद प्रधान ने फोन पर गाली गलौज भी की। वहीं गांव की रोजगार सेवक निर्मला देवी ने भी ग्राम प्रधान पर गालीगलौज व अभद्रता का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की है। यहां मनोज त्रिपाठी, रामगोविंद, राहुल चैरसिया, आफताब आलम, पूरनचंद्र, वसीम अहमद, राहुल सिंह, अखिलेंद्र राय आदि पंचायत अधिकारी एवं रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed