{"_id":"5c4f5407bdec2273a03251fa","slug":"the-threat-of-thinning-acid-given-to-the-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता को दी एसिड से झुलसाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता को दी एसिड से झुलसाने की धमकी
Tue, 29 Jan 2019 12:47 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
acid attack
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपी समझौता करने का दबाव बना रहा है। नहीं मानने पर उसे तेजाब से झुलसाने की धमकी दी है। पीड़ित किशोरी की मां ने सोमवार को एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि तीन जनवरी को पड़ोस के एक युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। मामले में दूसरे दिन दरिंदे के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। आरोप है कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में आनाकानी कर रही है। इस वजह से वह बेखौफ हो गया है। वह समझौता करने का दबाव बना रहा है। पीड़िता की मानें तो रविवार को बेटी बाजार जा रही थी। दरिंदे ने रास्ते में रोक लिया और समझौता नहीं करने पर तेजाब से चेहरा झुलसाने की धमकी दी। इससे सहमी पीड़ित लड़की ने यह बात परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। एसपी प्रदीप गुप्ता ने सैनी इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।