{"_id":"430f414b0f762c817ae8d1245a363234","slug":"the-teacher-is-the-mirror-of-society-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक समाज का आइना है ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक समाज का आइना है
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Thu, 29 Jan 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
नेवादा। शिक्षक समाज की तस्वीर बदलते हैं। शिक्षा पर देश और समाज की तरक्की का दारोमदार है। बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने की जरूरत है। यह बातें सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) रमेश तिवारी ने बृहस्पतिवार को प्राथमिक स्कूल बसुहार में आयोजित शैक्षिक संवर्धन कार्यशाला में कही। कार्यशाला में सह समन्वयक और हेडमास्टरों को अध्यापन के टिप्स भी दिए गए। बीएसए ने अध्यापकों से कार्यशाला में सीखी गई बारीकियों को अमल में लाने का आह्वान किया।
प्राथमिक स्कूल में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को नेवादा ब्लाक के प्राथमिक स्कूल बसुहार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद अध्यापकों को प्राथमिक स्कूल में पढ़ाई के स्तर को मजबूत बनाने की सीख दी गई। उन्हें सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर माडल स्कूलों के बराबर करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर मौजूद रहे एडी बेसिक रमेश तिवारी ने कहाकि शिक्षक की समाज का आइना है। वही अपनी मेहनत से बच्चों को काबिल बनाकर समाज के विकास को नया आयाम दे सकता है।
इससे पहले कार्यशाला में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। स्मिता त्रिपाठी, पूजा सिंह, अनामिका देवी, अराधना मिश्रा, माधूरी कुशवाहा, ममता सिंह, मनीषा देवी, माला सिंह, राधिक शुक्ला, रश्मि देवी, विपिन कुमार, अभिषेक कुमार, सौरभ मिश्र, रितेश त्रिपाठी, विवेक पांडेय, सर्वेश कुमार आदि छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत, नृत्य, नाटक, प्रहसन आदि कार्यक्रमों से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षाधिकारी अशोक कुमार सिंह यादव ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता पर अध्यापकों को ध्यान देने की जरूरत है। यदि शिक्षा की नींव मजबूत है तो समाज को आगे बढ़ने से कोई भी ताकत नहीं रोक सकती है।
विज्ञापन
बीएसए ने अध्यापकों से मेहनत और लगन के साथ शिक्षण कार्य करने का निर्देश दिया है। इस मौके पर पूर्व डायट प्राचार्य नरेंद्र शर्मा, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी मिर्जा कफील बेग, एबीएसए कैलाशनाथ तिवारी, डॉ. अविनाश सिंह, मिथलेश सिंह, रतनलाल, अजीत सिंह, अरविंद सिंह पटेल, सह समन्वयक उरिष्ट प्रसाद, रामबाबू दिवाकर, रमेशचंद्र, रामसरन, विनोद श्रीवास्तव, करन सिंह, केके शर्मा, नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कृष्णदेव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
शैक्षिक संवर्धन कार्यशाला में शामिल होने के लिए अपने एक दिवसीय दौरे पर आए मंडलीय शिक्षा निदेशक (बेसिक) रमेश तिवारी ने प्राथमिक विद्यालय बसुहार में शिक्षा की गुणवत्ता और व्यवस्था को देखकर खुश हो गए। ऐडी बेसिक ने प्रधानाध्यापक बालकृष्ण त्रिपाठी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके कार्याें की सराहना की। उन्होंने अन्य अध्यापकों को बालकृष्ण त्रिपाठी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर बीएसए एके सिंह, पूर्व प्राचार्य नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।