फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The story of government schools... class new, books old

सरकारी स्कूलों की कहानी... क्लास नई, किताबें पुरानी

Sat, 09 Apr 2022 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The story of government schools... class new, books old
सरकारी स्कूलों की कहानी... क्लास नई, किताबें पुरानी
विज्ञापन

-पुराने बच्चों से पुस्तकें एकत्र कर नए बच्चों को उपलब्ध करा रहे शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। शिक्षा सत्र तो नया है, लेकिन परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के हाथों में पुस्तकें पुरानी हैं। शिक्षक-शिक्षिकाएं घर-घर जाकर पुराने बच्चों से पुस्तकें एकत्र कर रहे और फिर इसके बाद उसे विद्यालय में आने वाले छात्र-छात्राओं में वितरित कर रहे। कारण यह कि अब तक शासन से परिषदीय विद्यालयों को नई पुस्तकें उपलब्ध ही नहीं कराया जा सकी है।
नया शिक्षण सत्र में निजी विद्यालयों के साथ ही परिषदीय विद्यालयों में भी पढ़ाई का कार्य लगभग सुचारु रूप से प्रारंभ हो चुका है। निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले ज्यादातर छात्र-छात्राओं के हाथों में नई पुस्तकें पहुंच गईं, लेकिन परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब पुस्तकें ही नहीं नसीब हो सकी हैं। यदि किसी को मिली भी हैं, तो वह पुरानी पुस्तकें हैं। कारण यह कि अब तक शासन से जिले को नई पुस्तकें उपलब्ध ही नहीं हो सकी हैं। बताते चलें कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1089 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में मौजूदा समय में लगभग 1.89 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। नियमानुसार शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के साथ ही परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को नई पुस्तकें मिल जानी चाहिए। लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों की पढ़ाई में नई पुस्तक का न होना बाधा न बने, इसके लिए तय हुआ है कि बच्चों से पुरानी पुस्तक को एकत्र किया जाए और उसे जब तक नई पुस्तकें नहीं आ जातीं, तब तक विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को उपलब्ध करा दी जाए। इसी क्रम में बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि अंतरिम व्यवस्था के तहत बच्चों की पुरानी पुस्तकें एकत्र कराई जाए। उसे विद्यालय में रखें। जो छात्र-छात्राएं विद्यालय में आएं, उन्हें यह पुस्तक उपलब्ध करा दी जाएं। ताकि, उनकी पढ़ाई बाधित न हो। बीएसए के निर्देश के बाद शिक्षक शिक्षिकाएं बच्चों से पुरानी पुस्तकें एकत्र कर रहे हैं। इन पुस्तकों को विद्यालय में आने वाले छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

---------------
एक दशक बाद दोहराया जा रहा इतिहास
मंझनपुर। लगभग एक दशक बाद फिर से इतिहास को दोहराया जा रहा है। वर्ष 2012 में भी जब समय पर परिषदीय विद्यालयों में नई पुस्तकें नहीं पहुंच सकी थीं, तो उस समय भी शासन ने इसी प्रकार का निर्देश देते हुए कहा था कि पुरानी पुस्तकें बच्चों से लेकर उन्हें नए शिक्षा सत्र में विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं में वितरित किया जाए। अब 10 वर्ष एक बार फिर से इसी प्रकार की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
बीते दिनों ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देशित किया गया था कि वे अंतरिम व्यवस्था के तहत पुरानी पुस्तकों को एकत्र कराएं और जब तक नई पुस्तकें नहीं आतीं, तब तक उसे बच्चों को उपलब्ध करा दें। नई पुस्तकों के बाबत फिलहाल अभी कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पूरा जोर बच्चों की पढ़ाई पर है। यह कार्य बेहतर ढंग से कराया जा रहा है। स्कूलों में अधिकाधिक नामांकन भी कराने पर जोर है।
प्रकाश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed