फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The slogan of Congressis in Manjhanpur

मंझनपुर में कांग्रेसिसों ने की नारेबाजी

Sat, 20 Jul 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
The slogan of Congressis in Manjhanpur
मंझनपुर में कांग्रेसियों ने की नारेबाजी
विज्ञापन

प्रियंका गांधी को रोके जाने पर बिफरे कांग्रेसी, किया प्रदर्शन
जिलाधिकारी को सौंपा महामहिम को संबोधित ज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने सीएम योगी से की इस्तीफे की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सोनभद्र नरसंहार कांड के पीड़ितों से मिलने जा रहीं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को रोके जाने पर शुक्रवार दोपहर कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महामहिम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। साथ ही सीएम से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुए जमीन विवाद को लेकर नरसंहार के बाद प्रियंका गांधी शुक्रवार को पीड़ितों का हाल जानने वाराणसी पहुंचीं। सोनभद्र जाने के दौरान उन्हें वाराणसी-मिर्जापुर बार्डर पर नारायणपुर में रोक दिया गया। इससे नाराज राष्ट्रीय महासचिव सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं। प्रियंका को रोके जाने की जानकारी होते ही जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र प्रताप सिंह, जिला महासचिव आशीष मिश्रा उर्फ पप्पू की अगुवाई में कांग्रेसियों ने डायट मैदान में प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को सौंपा। जिलाध्यक्ष तलत अजीत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल है। सूबे में हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाओं की बाढ़ आ गई है। इस माहौल में नैतिकता के आधार पर सीएम योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर देवेश श्रीवास्तव, कुलदीप शुक्ला, शाहिद सिद्दीकी, जुगुल किशोर, बालेंद्रधर द्विवेदी, वेदप्रकाश पांडेय, हिमांशु, विजय यादव, बरसाती लाल पंडा, उमनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed