फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The roof of the house collapsed , including three injured couple

मकान की छत ढही, दंपती समेत तीन जख्मी

Mon, 29 Jun 2015 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 29 Jun 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
 चायल (कौशाम्बी)। कच्चे जर्जर मकान की छत गिरने से मरदानपुर गांव के तीन लोग दबकर घायल हो गए। शनिवार रात हुए हादसे में घायल सभी लोगों को एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद में भर्ती कराया गया है। मगर सभी की हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन


 चायल तहसील के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मरदानपुर गांव का राजेन्द्र प्रसाद मेहनत मजदूरी करता है। गरीबी के कारण वह घर भी नहीं बना सका है। पुराने कच्चे मकान में ही पत्नी, बच्चों के साथ रहता है। शनिवार की रात हो रही बूंदाबांदी के कारण पूरा परिवार कमरे में सो रहा था। रात करीब एक बजे उसके मकान की छत अचानक भरभराकर जमींदोज हो गई। मलबे में दबने से राजेन्द्र प्रसाद (42), उसकी पत्नी कलावती (38)  और बेटा  कमलेश कुमाब (16) घायल गए। छत गिरने से हुई तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग सन्न रह गए। अनहोनी की आशंका से सहमे ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


 मलबे में परिवार के लोगों के दबे होने की जानकारी से गांववालों के होश उड़ गए। ग्रामीण मलबा हटाने में जुटे। घंटों की मशक्कत के बाद लोगों ने मलवा हटाकर दंपति और उसके बेटे को बाहर निकाला। सांस चलती देख लोगों ने राहत की सांस ली। अचेत मिले पति-पत्नी और उसके बेटे को ग्रामीणों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया। एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद में भर्ती कराए गए घायलों की हालात अब भी नाजुक बनी हुई है। लोगों का मानना है कि मकान पुराना होने के कारण ही यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed