फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The road will cost 57 million

सिराथू में 57 लाख की लागत से बनेगी सड़क

Thu, 29 Jan 2015 11:35 PM IST
Updated Thu, 29 Jan 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
The road will cost 57 million
सिराथू। नगर पंचायत सिराथू में नया सवेरा योजना के तहत 57 लाख रुपये की लागत से इंटर लाकिंग मार्ग बनेगा। बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक वाचस्पति और जिलाधिकारी राजमणि यादव ने संयुक्त रूप से इसकी आधारशिला रखी। इस सड़क के बन जाने से कस्बाइयों को रास्ते की एक बड़ी समस्या से निदान मिलेगी।
विज्ञापन


बता दें कि नगर पंचायत सिराथू के रामलाल का पुरा और सरांव मोहल्ले के लिए पक्का मार्ग नहीं था। इससे दोनों मोहल्ले वालों को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। बारिश के मौसम में तो लोग कीचड़-पानी से भरे कच्चे रास्ते से आने-जाने को मजबूर थे। मोहल्ले के लोग इस समस्या के समाधान की मांग कई सालों से करते आ रहे थे। कस्बाइयों की इस समस्या के समाधान के लिए इन दोनों मोहल्लों को जोड़ने के लिए  इंटर लाकिंग मार्ग बनाने का प्रस्ताव सदन में स्वीकृति हुआ।
विज्ञापन


नया सवेरा योजना के तहत करीब एक किलोमीटर लंबी और 57 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क की बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक वाचस्पति एवं डीएम राजमणि यादव ने आधार शिला रखी। इस मौके पर विधायक वाचस्पति ने कहा कि नगर के विकास के लिए हरसंभव मदद की जाएगी। कहा कि कई बार मोहल्ले के लोगों ने उनसे भी सड़क निर्माण की मांग रखी थी। अब इस मार्ग के बन जाने से इन दोनों मोहल्ले के लोगों की रास्ते वाली दिक्कत खत्म हो जाएगी। डीएम राजमणि ने प्रस्तावित मार्ग के निर्माण में मानक की निगरानी रखने का आह्वान कस्बाइयों से किया। इस मौके नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्या, जिला सूचना अधिकारी जेएन यादव, अशर्फी लाल शास्त्री, रमेश यादव, दिलीप सिंह पटेल, अबरार अहमद, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed