{"_id":"6963eebd3415bd2f0f03ac74","slug":"the-road-to-the-development-block-office-has-not-been-developed-with-more-than-50-potholes-on-a-600-meter-stretch-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-134845-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: विकासखंड कार्यालय के रास्ते का नहीं हुआ विकास, 600 मीटर की सड़क में 50 से अधिक गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: विकासखंड कार्यालय के रास्ते का नहीं हुआ विकास, 600 मीटर की सड़क में 50 से अधिक गड्ढे
Mon, 12 Jan 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
करुणा शंकर मिश्रा
क्षेत्र के 57 ग्राम पंचायतों के विकास की जिम्मेदारी वाले विकासखंड कार्यालय के रास्ते का ही विकास नहीं हो पा रहा है। विकासखंड कार्यालय तक पहुंचने वाली सड़क की स्थिति बदहाल है। चरही से कड़ा विकासखंड कार्यालय तक महज 600 मीटर लंबी सड़क में छोटे-बड़े 50 से अधिक गड्ढे हैं।
सड़क का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि यही रास्ता विकासखंड कार्यालय के साथ-साथ खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, स्थानीय बाजार, घाट, जयचंद का किला और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को जोड़ता है। लेकिन जर्जर हालत के कारण लोगों का पैदल चलना तक दूभर हो गया है।
सड़क पर जगह-जगह बड़ी-बड़ी गिट्टियां उखड़ी पड़ी हैं, जिससे आए दिन लोग फिसलकर घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क वर्ष 2019 में जिला पंचायत की तरफ से लगभग 19 लाख रुपये की लागत से बनवाई गई थी, लेकिन निर्माण के कुछ ही वर्षों में सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं कभी-कभी तो ई रिक्शा तक पलट जाता है। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द सड़क बनवाई जाए। -करुणा शंकर मिश्रा
सड़क की हालत इतनी जर्जर है की आते-जाते मोटरसाइकिल सवार अक्सर गिर जाते हैं, जिससे उनको काफी छोटे आती हैं। -रामचंद्र,
सड़क बनवाने के लिए कई बार अधिकारियों से कहा गया, लेकिन आज तक किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। -रामधनी मौर्य, कड़ा
कड़ा विकासखंड को जाने वाली सड़क किस विभाग के अंतर्गत आती है, इसकी जानकारी कराई जा रही है। संबंधित विभाग की पहचान होते ही उसे पत्र भेजकर सड़क का निर्माण व मरम्मत शीघ्र कराने का प्रयास किया जाएगा। -योगेश कुमार गौड़, उप जिलाधिकारी, सिराथू