फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The message of cow protection

गोरक्षा का दिया संदेश

Sun, 28 Dec 2014 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 28 Dec 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
The message of cow protection
मंझनपुर। गोरक्षा का संदेश लेकर शनिवार को जयगुरुदेव के अनुयायी मंझनपुर में घूमे। कस्बे में निकाली गई इस जागरूकता रैली के दौरान बाबा के भक्तों ने जहां लोगों से शाकाहार अपनाने का आह्वान भी किया। वहीं गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग भी केंद्र सरकार से की।
विज्ञापन


बाबा जयगुरुदेव के अनुयाइयों ने इन दिनों गोरक्षा और जन-जन को शाकाहारी बनाने का अभियान छेड़ रखा है। इसके लिए 18 से 28 दिसंबर को बाबा के भक्तों ने महाअभियान शुरू किया है। इसी क्रम में शनिवार को मंझनपुर कस्बे में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में गाय की रक्षा, पशु वध करने वालों को फांसी की सजा दिए जाने और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करते जय गुरुदेव के अनुयायी पूरे कस्बे में घूमे। इस दौरान मंझनपुर में बैठक भी की गई। इसमें अभियान के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने कहा कि धर्मशास्त्रों में वर्णित है कि जो जैसा खाता है, उसका मन भी वैसा ही हो जाता है।
विज्ञापन


ऐसे में मनुष्यों को शाकाहार बनना होगा, तभी समाज का भला संभव है। लोग हिसंक प्रवृत्ति से मुक्त हो पाएंगे। इस दौरान उन्होंने बाबा जयगुरुदेव के पांच सूत्रों की जानकारी भी लोगों को दी। कहा कि मांसाहार त्यागने, शाहाकार अपनाने, मदिरा से दूर रहने, गोरक्षा करने और नशाखोरी से दूर रहने पर ही समाज का उत्थान होगा। इस मौके पर मन्नीलाल, ज्ञानबाबू, रमेश कुमार, बाबूलाल, रजनीकांत, देवकुमार, दीपक कुमार, पप्पू लाल, ऋषि कुमार, गोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed