फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   the making of new ration cards is closed

दोआबा में अब नहीं बनेंगे नए राशनकार्ड

Thu, 21 May 2020 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
the making of new ration cards is closed
दोआबा के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अब नए राशन कार्ड नहीं जारी हो सकेंगे। इसके पीछे की वजह बताई गई कि कुल जनसंख्या का नगरीय क्षेत्र में 64 तथा ग्रामीण में 79 फीसदी राशन कार्ड बनाए जाते हैं। कौशाम्बी में ये मानक तकरीबन पूरा होने की कगार पर है। लॉकडाउन में अब तक 7460 नए राशन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। जबकि पांच हजार से ज्यादा आवेदन लंबित हैं। हालांकि इनमें से अधिकतर आवेदन फर्जी हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए 25 मार्च से जारी लॉकडाउन में गरीबों को खाद्यान्न की समस्या नहीं हो, इसके लिए शासन ने वंचितों को नए राशन कार्ड जारी करने का निर्देश दिया है। ताकि, लोग राशनकार्ड के जरिए राशन डीलरों से खाद्यान्न उठा सकें। लॉकडाउन में अब तक जिले भर से तकरीबन 13 हजार लोगों ने इसके लिए आवेदन किया है। इनमें से 7460 परिवारां को राशन कार्ड जारी भी किए जा चुके हैं। इस तरह से अब तक जनपद के नगरीय क्षेत्र में 18,873 तथा ग्रामीण इलाके में 2,84,636 समेत कुल 303509 राशन कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जो जनसंख्या का नगरीय क्षेत्र में 63.32 तथा ग्रामीण में 78.80 प्रतिशत है। जबकि शासकीय नियमानुसार कुल जनसंख्या का नगरीय क्षेत्र में 63.45 तथा ग्रामीण इलाके में 79.56 फीसदी यूनिट ही राशनकार्ड जारी किया जा सकता है। ऐसे मे नए राशनकार्डों के लिए आवेदन करने वाले लगभग पांच हजार लोगों का मायूस होना तय है। पूर्ति निरीक्षक सदर प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर नए राशन कार्ड जारी करने का मानक तकरीबन पूरा हो गया है। अब कोई नया राशनकार्ड नहीं बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed