फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The main accused of gang rape used to have influence like MLA

विधायक की तरह रसूख रखता था गैंगरेप का मुख्य अरोपी

Wed, 01 Sep 2021 12:23 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
The main accused of gang rape used to have influence like MLA
The main accused of gang rape used to have influence like MLA - फोटो : KAUSHAMBI
अनुसूचित जाति की महिला को अगवा कर गैंगरेप के आरोपियों को पइंसा पुलिस ने जेल भेज दिया है। इसी के साथ ही मंगलवार को पीड़ित महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी रितिक सिंह पटेल के पिता के मामा फतेहपुर जिले के बिंदकी विधायक करन सिंह पटेल हैं।
विज्ञापन

इस कारण मुख्य आरोपी ने अपनी गाड़ी पर विधायक लिखवाने के साथ ही अपने को फेसबुक प्रोफाइल में भी विधायक बताया है। इधर, रसूखदार आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद पीड़ित महिला को जान का खतरा बना हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा वापस लेने के लिए उसे तरह-तरह की धमकियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली 35 वर्षीय महिला 24 अगस्त को ऑटो से अपने किसी रिश्तेदार के घर धाता जा रही थी। महिला का कहना है कि ऑटो चालक उसे पइंसा कोतवाली के नारा मोड़ पर उतारकर चला गया था। अकेली देख लग्जरी कार सवार तीन युवक आए और महिला को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद उसे फतेहपुर के धाता स्थित एक निजी स्कूल में ले जाकर तीनों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया। हालत खराब देख आरोपी उसे कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहीं छोड़कर भाग गए। डरी-सहमी महिला किसी तरह घर पहुंची और दो दिन तक खामोश रही। 26 अगस्त को दोबारा आरोपी का फोन आने पर पीड़िता ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। जांच के बाद पुलिस ने 30 अगस्त को उदिहिन खुर्द निवासी रितिक सिंह पटेल, दीपू सिंह व धाता निवासी आकाश तिवारी उर्फ तासू को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों को जेल भेजने के बाद मंगलवार को पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। अब तक की पुलिसिया जांच में पता चला है कि सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी रितिक सिंह पटेल के पिता स्व. अक्षय प्रताप सिंह फतेहपुर जनपद के बिंदकी विधायक करन सिंह पटेल के सगे मामा हैं। इस कारण रितिक ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल में खुद को विधायक बताया है।
इतना ही नहीं वह अपनी लग्जरी कार पर भी विधायक लिखवाकर इलाके में रौब गांठता था। उसके रसूख के कारण ही पुलिस कार्रवाई में हीलाहवाली कर रही थी। मामला उजागर होने के बाद विधायक ने रितिक से किसी भी तरह के रिश्ते से इनकार किया है।

मैं फतेहपुर जनपद की धाता तहसील के आइमापुर गांव का रहने वाला हूं। विधायक होने के कारण धाता इलाके में तमाम लोग मुझसे रिश्ता जोड़ लेते हैं। रहा सवाल घटना का तो उससे मेरा कोई लेना देना नहीं है।
करन सिंह पटेल-विधायक बिंदकी-फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed