फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The historic Ashadh Fair at Maa Sheetala Dham concluded amidst an atmosphere of reverence and devotion

Kaushambi News: श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ मां शीतला धाम का ऐतिहासिक आषाढ़ मेला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The historic Ashadh Fair at Maa Sheetala Dham concluded amidst an atmosphere of reverence and devotion
आषाढ़ मेले के आखिरी दिन मां शीतला के दरबार में लगी भक्तों की भीड़। संवाद
स्थित 51 शक्तिपीठ मां शीतला धाम का आषाढ़ मेला बृहस्पतिवार को श्रद्धा, आस्था और भक्ति के माहौल में सकुशल संपन्न हो गया। अंतिम दिन दर्शन-पूजन के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

आषाढ़ मेले के आखिरी दिन सुबह तड़के से ही श्रद्धालु मां शीतला धाम पहुंचने लगें। श्रद्धालुओं ने कालेश्वर घाट, कुबरी घाट समेत विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान कर मां शीतला के दर्शन किए। हाथों में नारियल, चुनरी, माला, प्रसाद, फूल, निशान, झंडा और पालना लेकर श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े रहे और जय माता दी के जयकारों के बीच मां का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मेला समाप्त होने के साथ अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानें समेटते नजर आए। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आत्म प्रकाश पंडा ने मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में शासन-प्रशासन, नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, सफाई कर्मियों और सभी सहयोगी विभागों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में सुरक्षा व्यवस्था पहले के मुकाबले अधिक मजबूत रही। प्रमुख मार्गों और घाटों पर बैरियर, फ्लेक्स बोर्ड, पर्याप्त पुलिस बल और जल पुलिस की तैनाती की गई थी। भीड़ प्रबंधन के बेहतर इंतजाम से श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

पुलिस के खोया-पाया केंद्र ने भी सराहनीय कार्य किया। मेले के दौरान बिछड़े करीब 50 से अधिक लोगों को उनके परिजनों से मिलाया गया। मेला सकुशल संपन्न होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।

आषाढ़ मेले के आखिरी दिन मां शीतला के दरबार में लगी भक्तों की भीड़। संवाद

आषाढ़ मेले के आखिरी दिन मां शीतला के दरबार में लगी भक्तों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed