{"_id":"2cf7b4721a0935d39999207176fa403b","slug":"the-groom-s-uncle-s-death-are-victims-of-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से दूल्हे के चाचा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से दूल्हे के चाचा की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Tue, 27 Jan 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
भतीजे की शादी में शामिल होने सुभाष नगर (सैनी)आए अरई समसपुर (चरवा) गांव के अनिल कुमार कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत हो गई। जनवासे से द्वारचार पर जाते समय सिराथू की ओर से आए ट्रक ने उन्हें कुचल दिया था। इस हादसे से शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। शादी समारोह में कोहराम मच गया। जैसे-तैसे किसी तरह शादी की रस्में पूरी करके दुल्हन को विदा कराया गया। चरवा कोतवाली क्षेत्र के अरई समसपुर गांव निवासी लालचंद्र कुशवाहा के बेटे मनोज की बारात सोमवार को सैनी क्षेत्र के सुभाष नगर मोहल्ले में आई थी। बताया जाता है कि रात तकरीबन साढ़े 10 बजे बारात में शामिल सभी लोग नाचते गाते द्वारचार के लिए कन्या पक्ष के दरवाजे की ओर जा रहे थे।
जैसे ही बारात एसएवी इंटर कालेज सैनी के सामने पहुंची। इसी दौरान सिराथू की ओर से आ रहे ट्रक ने दूल्हे के चाचा अनिल कुमार (35) पुत्र राम मनोहर कुशवाहा को कुचल दिया। इस हादसे में दूल्हे के चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। इससे शादी की सारी खुशियां गम में बदल गई। खून से लथपथ शव देखकर शादी समारोह में मातम पसर गया। उधर, लोगों ने दुर्घटना करने वाले चालक को ट्रक समेत पकड़कर सैनी पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही मौके पर आकर पुलिस ने घटना की छानबीन की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के बाद देर रात किसी तरह शादी की रस्मों की खानापूर्ति कराई गई। साथ ही दुल्हन को विदा कराकर मौत के गम में गमगीन परिजन और बाराती घर लौट गए। मौत से उस घर में जहां दुल्हन के आने पर मंगलगीत गाए जाने थे, वहां मंगलवार को परिजनों का रुदन और सिसकियां ही सुनाई दे रही थीं।