फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The fearless miscreants shot the journalist in broad daylight

बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े पत्रकार को गोली से उड़ाया, तफ्तीश में जुटी पुलिस

Thu, 08 Oct 2020 02:36 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
The fearless miscreants shot the journalist in broad daylight
बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली। - फोटो : अमर उजाला

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव के समीप बुधवार को दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात की वजह स्पष्ट नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पूरामुफ्ती के मलाक मोहिउद्दीनपुर गांव का फराज असलम (35) एक हिंदी समाचार पत्र का प्रतिनिधि था जबकि उसके पिता मो. असलम कोटेदार हैं। बताया जाता है कि बुधवार दोपहर किसी का फोन आने के बाद परिजनों को कुछ बताए बिना फराज असलम घर से निकल गया।
विज्ञापन


पैगम्बरपुर गांव स्थित रौजा बाबा की मजार के पास गर्दन पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात को सुनसान स्थान पर अंजाम दिया गया। इसलिए कोई देख नहीं पाया कि हमलावर कौन और कितनी संख्या में थे। वारदात की वजह भी परिवार वाले या पुलिस नहीं बता पा रही है। पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं शिकायत से भन्नाए जुआरियों ने तो नहीं दिया वारदात को अंजाम?
पीड़ित पिता का कहना है कि फराज असलम पत्रकार होने के नाते पुलिस के करीब रहता था। जिस जगह पर घटना को अंजाम दिया गया, वहां पर प्रतिदिन जुआरियों की फड़ बैठती है। फराज ने इसकी शिकायत कुछ दिन पहले पुलिस से की थी। ऐसे में आशंका है कि कहीं जुआरियों ने ही तो वारदात को अंजाम नहीं दिया। पुलिस इस बिंदु पर बारीकी से छानबीन कर रही है।

10 कदम बाद खत्म हो जाता है रास्ता
चायल। बेखौफ बदमाशों ने जिस जगह पर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया, उससे बमुश्किल दस कदम आगे जाने पर रास्ता खत्म हो जाता है और खेत शुरू हो जाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर फराज असलम वहां क्यों गया था? ग्रामीणों में चर्चा है कि योजनाबद्ध तरीके से फोन करके उसको बुलाया गया। फिर हत्या कर दी गई।

सर्विलांस पर लगाया गया मोबाइल नंबर
चायल। सनसनीखेज वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस सर्विलांस की मदद ले रही है। मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई गई है। इससे पता चलेगा कि आखिर फराज असलम को आखिरी समय फोन करके किसने बुलाया था। करीबियों से पूछताछ के आधार पर कुछ अन्य संदिग्धों के नंबर भी सर्विलांस पर लगाए गए हैं। परिवार वालों ने किसी से ऐसी कोई दुश्मनी होने से इनकार किया है, जो वह हत्या जैसी घटना को अंजाम दे। इसलिए घटना का खुलासा करने में पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।


अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश कराई जा रही है। प्राथमिक जांच में घटना की वजह साफ नहीं हो सकी है। कई बिंदुओं पर बारीकी से जांच कराई जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह-डीएसपी, चायल

The fearless miscreants shot the journalist in broad daylight

The fearless miscreants shot the journalist in broad daylight- फोटो : KAUSHAMBI

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed