{"_id":"614b81f18ebc3efabb1253ed","slug":"the-fan-fell-on-the-collection-assistant-while-sleeping-death-kaushambi-news-ald3164621163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते समय संग्रह अनुसेवक के ऊपर गिरा पंखा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोते समय संग्रह अनुसेवक के ऊपर गिरा पंखा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा कोतवाली के गौसपुर गांव में मंगलवार रात एक संग्रह अनुसेवक घर में करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। साथी संग्रह अनुसेवकों ने तहसील में शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
गौसपुर निवासी राधे मोहन शुक्ला (45) चायल तहसील में संग्रह अनुसेवक के पद पर तैनात थे। मंगलवार रात वह कमरे में टेबल पंखा लगाकर सो रहे थे। रात में पंखा राधे मोहन के ऊपर गिर गया।
इससे राधे मोहन पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गए। घटना से घर में अफरातफरी मच गई। आननफानन परिजन राधेमोहन को इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची चरवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ घटना की जानकारी जैसे ही चायल तहसील के साथियों को हुई तो कार्यालय में शोक व्याप्त हो गया। साथी संग्रह अनुसेवकों ने कार्यालय में दो मिनट का मौन रख कर शोक संवेदना व्यक्त की।