{"_id":"208535c05bcf592368fdb892553b7286","slug":"the-death-of-the-wife-of-current-military-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से फौजी की पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से फौजी की पत्नी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Tue, 27 Jan 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
गीली फर्श को सुखाने को टेबल फैन चलाना अंदावा गांव के फौजी की पत्नी के लिए जानलेवा साबित हुआ। पंखे में करंट उतरने से उसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से घर-परिवार में कोहराम मच गया।
महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंधावां गांव निवासी कैलाश तिवारी फौजी है। वह इन दिनों नक्सल प्रभावित इलाके छत्तीसगढ़ में तैनात है। गांव में पत्नी संगीता देवी (35) परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती है। बताया जा रहा है कि सोमवार को उसके घर पर कार्यक्रम था। शाम कार्यक्रम के समापन के बाद संगीता देवी घर की साफ-सफाई में जुटी थी। इस दौरान उसने फर्श की धुलाई की। फिर गीली फर्श को सुखाने के लिए उसने जैसे ही टेबल फैन चालू किया। जमीन गीली होेने के कारण पंखे में करंट उतर आया।
वह खुद भी करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से विवाहिता चीखने-चिल्लाने लगी। चीख-पुकार पर घर में मौजूद लोग तक मौके पर पहुंचते, विवाहिता की सांसें थम चुकी थी। उधर, मौके पर पहुंचे घरवालों ने आनन-फानन मेनलाइन का स्विच आफ किया। उधर, करंट लगने से विवाहिता की मौत पर गांववालों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी फोन पर उसके फौजी पति को भी दी। परिजनों ने बताया कि बुधवार को फौजी के आने के बाद ही विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।