फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The ax will fall on JE transformers rigging

ट्रांसफार्मर हेराफेरी करने में जेई पर भी गिरेगी गाज

Wed, 10 Jan 2018 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 10 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
The ax will fall on JE transformers rigging
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमशरीरा के दुर्गा का डेरा गांव में सांसद निधि के ट्रांसफार्मर की हेराफेरी करने में अवर अभियंता पर भी गाज गिर सकती है। मामले में एक्सईएन ने इसके लिए जेई को भी जिम्मेदार छहराते हुए कार्रवाई की सिफारिश अधीक्षण अभियंता से की है। इससे विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


 पश्चिमशरीरा गांव के मजरा दुर्गा का डेरा गांव में लगे 25 केवीए का ट्रांसफार्मर उपकेंद्र पर तैनात टीजीटी कर्मी गौरव श्रीवास्तव ने बब्लू के नलकूप में लगवा दिया था। आरोप है कि टीजीटू कर्मी ने इसके लिए तगड़ी वसूली भी की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता विद्युत तारिक जलील ने एसडीओ से मामले की जांच कराई तो प्रकरण सत्य पाया गया।
विज्ञापन


जांच पड़ताल के बाद एसडीओ धर्मेन्द्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी टीजीटू कर्मी गौरव श्रीवास्तव के साथ नलकूप स्वामी बब्लृू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। सोमवार को एक्सईएन प्रभाकर पांडेय ने आरोपी टीजीटू कर्मी को सस्पेंड कर दिया। इसी के साथ ही एक्सईएन ने उपकेंद्र के अभियंता चंद्रिका मौर्य को भी बराबर का जिम्मेदार माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता को लिखे पत्र में एक्सईएन ने बताया कि टीजीटू कर्मी गौरव श्रीवास्तव की तैनाती बैशकांटी उपकेंद्र में थी जबकि ट्रांसफार्मर की हेराफेरी पश्चिमशरीरा उपकेंद्र से की गई है। ऐसे में बगैर जेई की मिलीभगत से हेराफेरी कर पाना संभव नहीं है। लिहाजा एक्सईएन ने इसके लिए जेई को भी दोषी मानते हुए कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है।


टीजीटू कर्मी के बचाव उतरा मजदूर संगठन
टीजीटू कर्मी के खिलाफ की गई कार्रवाई से विद्युत मजदूर पंचायत संघ में नाराजगी है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीसी उपाध्याय ने विभागीय अफसरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जेई को बचाने के लिए टीजीटू कर्मी की बलि दी गई है। बताया कि दुर्गा का डेरा में एक भी वैध उपभोक्ता नहीं होने से जेई के कहने पर टीजीटू कर्मी ने ट्रांसफार्मर उतारकर उपकेंद्र पहुंचाया था। इसके बाद जेई ने ही उसे निजी कर्मचारी के जरिए प्राइवेट नलकूप में लगवाया था। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्रवाई वापस नहीं लेने पर आंदोलन की धमकी दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed