{"_id":"5e162bb38ebc3e87c11d7d24","slug":"tet-796-candidates-were-unable-to-take-the-exam-kaushambi-news-ald265179475","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी:796 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी:796 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
विज्ञापन
TET: 796 candidates were unable to take the exam
- फोटो : KAUSHAMBI
टीईटी : 796 परीक्षार्थी नहीं दे पाए परीक्षा
मंझनपुर। जिले के आठ केंद्रों पर बुधवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) हुई। करीब 796 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा में कुल 7401 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। दोनों पालियों की परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं कोषागार में जमा कर दी गई। परीक्षा सकुशल संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।
यूपीटीईटी की परीक्षा प्राथमिक के लिए करीब 5947 तथा जूनियर के लिए तकरीबन 2250 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाए गए थे। नकलविहीन परीक्षा के लिए डीएम मनीष कुमार ने जिले को तीन सेक्टर में बांटकर प्रभारियों की तैनाती कर दिया था। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर जिला स्तरीय अफसरों को बतौर स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाया गया था। बुधवार को इन सभी के अलावा डीएम ने भी भवंस मेहता महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। सुबह मौसम खराब होने के कारण तमाम छात्रों की परीक्षा छूट गई। भरवारी के भवंस मेहता डिग्री कालेज में परीक्षा देने पहुचे धीरेंद्र कुमार ने बताया सुबह आठ बजे से बारिश होने के चलते परीक्षा केंद्र पर पांच मिनट देरी से पहुंचा था। मौके पर मौजूद डीआईओएस ने प्रवेश पर रोक लगा दी। इसी तरह से अलका सिंह ने बताया कि वह घर से समय पर निकली थी। पर रास्ते में बारिश के कारण पांच मिनट की देर होने पर उसे परीक्षा से वंचित कर दिया गया। इसी प्रकार सीता निगम, चंद्रेश, ओमकार सरोज, संजय कुमार त्रिपाठी, अंजनी, कमला देवी आदि ने बताया कि बरसात के चलते हम सभी सिर्फ पांच-दस मिनट की देरी से पहुंचे थे, लेकिन विद्यालय प्रशासन ने परीक्षा में बैठने की अनुमति नही दी। डीआईओएस एसके सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में करीब 560 एवं द्वितीय पाली में तकरीबन 236 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थितरहे।