{"_id":"1f0320458e2b1151daba1562699e5eb8","slug":"tempo-bike-clash-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो बाइक में भिड़ंत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो बाइक में भिड़ंत, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
Updated Thu, 25 Jun 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली के चलौली गांव के समीप बुधवार की दोपहर बाइक-टेंपो की सीधी भिड़ंत हो गई। इसमें पिता-पुत्रों समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दो घायलों की हालत नाजुक देख उन्हें एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के शेरगढ़ गांव का रामनरेश बुधवार की सुबह बेटे संजय और पंकज को बाइक से लेकर सैयद सरावां गांव गया था। दोपहर करीब 12.30 बजे वे घर लौट रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही चचौली गांव के समीप पहुंची कि चायल से सवारियां लेकर मनौरी जा रहे टेंपो से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में टेंपो चालक सोनू निवासी कूड़ापुर, बाइक सवार राम नरेश, उसके बेटे संजय, पंकज और टेंपो सवार राम आसरे निवासी गढ़वा घायल हो गए। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने घायल रामआसरे और रामनरेश की हालत गंभीर देख एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया।