{"_id":"2bc0c35d58f846bfa7622743214d2c89","slug":"teenager-tried-to-rape-torn-clothes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, फाड़े कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, फाड़े कपड़े
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 16 Jul 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा इलाके में मंगलवार की शाम पड़ोसी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने पर युवक ने उसके कपड़े फाड़कर अर्धनग्न कर दिया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर लौटे परिजनों ने किशोरी के अस्त-व्यस्त कपड़े देख सन्न रह गए। देर रात पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है।
पश्चिमशरीरा इलाके के एक गांव की किशोरी मंगलवार शाम घर में अकेली थी। घर के अन्य सदस्य खेत पर काम करने गए थे। किशोरी को घर में अकेली देख पड़ोस का युवक बहाने से घर के भीतर पहुंचा और उसे दबोचकर जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। युवक की हरकत देख किशोरी खुद को बचाने के लिए चीखने-चिल्लाने लगी। किशोरी के शोर मचाने पर युवक उसके कपड़े फाड़ते हुए अर्धनग्न कर दिया। मोहल्ले के लोगों को देख युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। शाम को घर लौटे परिजन किशोरी की हालत देख सन्न रह गए। पड़ोसी युवक की करतूत से खफा परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पड़ोसी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है। एसओ ने बताया कि किशोरी के साथ छेड़खानी और मारपीट की गई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।