{"_id":"615ca5028ebc3e62906b436a","slug":"teenager-hit-by-goods-train-dies-kaushambi-news-ald317517060","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी की चपेट में आया किशोर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी की चपेट में आया किशोर, मौत
विज्ञापन
Teenager hit by goods train, dies
- फोटो : KAUSHAMBI
कोखराज के जलालपुर बोरियों स्थित रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की सुबह एक किशोर मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर सुन बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जलालपुर बोरियों निवासी कमलेश कुमार किसान है। मंगलवार की सुबह उसका बेटा अमन (15) घर से शौच के लिए खेत की ओर गया था। वापस घर लौटते समय वह रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान कानपुर की ओर से आई मालगाड़ी की चपेट में आ गया।
ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बेटे के मौत की खबर परिजनों को हुई तो वह रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
-

Teenager hit by goods train, dies- फोटो : KAUSHAMBI