फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teenage girl found dead inside the house, fear of murder after rape

Kaushambi : घर के अंदर मृत मिली किशोरी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Thu, 28 Dec 2023 03:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Dec 2023 03:54 PM IST
सार

सिराथू कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाले युवक का कहना है कि वह ठेला लगाता है। बुधवार को परिवार के लोग करारी के एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर में उसकी 16 वर्षीय बहन अकेली थी।

विज्ञापन
Teenage girl found dead inside the house, fear of murder after rape
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैनी कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी संदिग्ध हालत में घर के अंदर मृत मिली। किशोरी के भाई का कहना है कि गांव के एक युवक ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जहर खिलाकर मार डाला। पुलिस घटना को प्रेम-संबंध से जोड़कर देख रही है।

विज्ञापन


कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाले युवक का कहना है कि वह ठेला लगाता है। बुधवार को परिवार के लोग करारी के एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर में उसकी 16 वर्षीय बहन अकेली थी। शाम साढ़े सात बजे  जब वह ठेला लेकर घर पहुंचा व बहन को आवाज लगाया तो अंदर से गांव का सुरेंद्र  तेज कदमों से बाहर निकलता दिखा। शक होने पर वह अंदर पहुंचा तो बहन मृत पड़ी थी।
विज्ञापन


आरोप है कि सुरेंद्र ने बहन के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे जहर खिलाकर मार डाला। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस घटना को प्रेम-संबंध से जोड़कर देख रही है। पुलिस का कहना है कि किशोरी का आरोपी से प्रेम संबंध होने की बात पता चली है। इसकी जानकारी होने पर घरवालों ने किशोरी को डांटा-फटकारा था। इसी से नाराज होकर उसने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है 

घटना की जानकारी मिली है। किसी युवक के द्वारा किशोरी से दुष्कर्म करने व उसे जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया गया है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-संबंध का पता चल रहा है। प्रकरण की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। - अवधेश विश्वकर्मा, सीओ सिराथू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed