{"_id":"5d94f8d18ebc3e017768b7f0","slug":"teasing-a-college-going-student-in-broad-daylight-kaushambi-news-ald2565483131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज जा रही छात्रा से बीच सड़क पर की छेडख़ानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज जा रही छात्रा से बीच सड़क पर की छेडख़ानी
विज्ञापन
कॉलेज जा रही छात्रा से दिनदहाड़े छेड़खानी
ग्रामीणों ने मनचले को पीटा,माफी मांगने पर छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कॉलेज जा रही एक छात्रा से छेड़खानी करना बुधवार सुबह एक युवक को महंगा पड़ गया। शोर पर ग्रामीणों ने शोहदे को दौड़ाकर पकड़ लिया। पिटाई के बाद माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया। पुलिस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है।
महेवाघाट कोतवाली इलाके की एक युवती इंटरमीडिएट की छात्रा है। बुधवार को गांधी जयंती के मौके पर उसके कॉलेज में कार्यक्रम था। वह हिस्सा लेने जा रही थी। छात्रा की मानें तो रास्ते में पड़ोसी युवक ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए दुपट्टा खींच लिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दौड़ाकर आरोपी को पकड़ लिया। उसकी लाठी-डंडे से पिटाई की गई। बाद में छात्रा खुद ही किसी तरह की कोई कार्रवाई के लिए राजी नहीं हुई। लिहाजा माफी मांगने के बाद शोहदे को छोड़ दिया गया। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों में चर्चा रही कि छात्रा का युवक के साथ प्रेम संबंध है। नशे में धुत होने की वजह से युवक यह हरकत कर बैठा। पुलिस तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।