फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teacher used to talk to sister on phone, so stabbed her

Kaushambi News: बहन से फोन पर बात करता था शिक्षक, इसलिए घोंप दिया चाकू

Wed, 31 May 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 31 May 2023 12:24 AM IST
सार

प्राथमिक विद्यालय भखंदा में तैनात शिक्षक शिवम पर जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी की बाइक व तमंचा बरामद हुआ है। आरोपी ने बताया कि सगाई टूटने के बाद भी शिक्षक उसकी बहन से फोन पर बात करता था।

विज्ञापन
Teacher used to talk to sister on phone, so stabbed her
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

प्राथमिक विद्यालय भखंदा में तैनात शिक्षक शिवम पर जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी की बाइक व तमंचा बरामद हुआ है। आरोपी ने बताया कि सगाई टूटने के बाद भी शिक्षक उसकी बहन से फोन पर बात करता था। इससे नाराज होकर पहले उसने गोली मारी, कारतूस मिस होने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया था।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली के धवाड़ा निवासी शिवम सिंह की तैनाती भखंदा में है। 12 मई को वह स्कूल बंद होने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। कौशाम्बी कोतवाली के हजियापुर के समीप अपाचे बाइक सवार दो युवकों ने शिक्षक को ओवरटेक कर रोका व तमंचे से गोली मारनी चाही। फायर नहीं होने पर युवकों ने शिक्षक पर चाकू से हमला किया। पेट में दो व हाथ में चाकू का एक वार लगने से शिवम लहूलुहान होकर गिर पड़े।
विज्ञापन


राहगीरों के शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले। शिक्षक को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। शिक्षक की मां शांति ने पश्चिमशरीरा कोतवाली के चांदेराई निवासी अनिरुद्ध सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर महेश चंद्र ने बताया अनिरुद्ध की तलाश में पुलिस ने जिले के अलावा पड़ोसी जनपदों में भी दबिश दी लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान वह पकड़ा गया है। उसके पास से जो बाइक बरामद हुई है वह पांच साल पहले प्रयागराज के धूमनगंज कोतवाली इलाके से चोरी हुई थी। इसके अलावा एक चाकू व तमंचा भी बरामद हुआ। अनिरुद्ध ने बताया कि उसकी बहन से शिवम की सगाई तय थी। वह रिश्ते के खिलाफ था। इसे लेकर सगाई तोड़ दी गई। इसके बावजूद भी शिवम बहन से फोन पर बात करता था। मंगलवार को आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed