फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tamilnadu govrnere

आज भी जिंदा है प्राचीन भारतीय संस्कृति : पुरोहित

Sun, 12 Nov 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 12 Nov 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Tamilnadu govrnere
kaushambi
भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी में शनिवार को गोल्डन जुबली दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित रहे। इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने महाविद्यालय परिसर में रत्नावली सभागार का उद्घाटन, महात्मा बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण व इंटरनेशनल बौद्धिस्ट स्टडी एंड रिसर्च सेंटर की नींव भी रखी। उनके साथ सूबे की महिला समाज कल्याण एवं पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी भी रहीं।
विज्ञापन


भवंस मेहता महाविद्यालय में शनिवार को स्थापना के पचास साल पूरे होने पर गोल्डन जुबली दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ढाई घंटे देर से पहुंचे तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने महाविद्यालय परिसर में नवनिर्मित रत्नावली सभागार का उद्घाटन किया। इसके बाद परिसर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण व इंटरनेशनल बौद्धिस्ट स्टडी एवं रिसर्च सेंटर की नींव रखी। राज्यपाल मंच पर पहुंचे तो भवंस मेहता भारतीय विद्या भवन के निदेशक पं. रामनरेश त्रिपाठी व जस्टिस डीएस सिन्हा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना गीत गाते हुए समारोह की शुरुआत की।
विज्ञापन


इस अवसर पर राज्यपाल ने कहाकि स्वामी विवेकानंद ने देश को जो संस्कृति दी थी वह आज भी विद्यमान है। देश में कई संस्कृतियां आईं और सौ दो सौ साल में गायब हो गईं। पांच सौ साल पुरानी भारतीय संस्कृति को देशवासी आज भी जिंदा रखे हैं। यह समारोह उसी संस्कृति का एक हिस्सा है। लोग ईमानदारी से काम करें तो देश के साथ-साथ संस्कृति की तरक्की भी संभव है। विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि कौशांबी उनके पिता हेमवती नंदन बहुगुणा जोशी का राजनीतिक गढ़ रहा है। यहां से उन्हें बेहद लगाव है। भवंस मेहता महाविद्यालय की जरूरत को पूरा करते हुए वह जिले को बौद्ध परिपथ में शामिल कराएंगी। इनके अलावा सदर विधायक लाल बहादुर, प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान न्यायाधीश राहुल भार्गव, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रूबी चौधरी, भवंस मेहता विद्याश्रम के प्राचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन भवंस मेहता भारतीय विद्या भवन के निदेशक पं. राम नरेश त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed