फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sunlight softened in front of the icy winds

बर्फीली हवाओं के तेवर के आगे नरम पड़ी धूप की तल्खी

Thu, 20 Jan 2022 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Sunlight softened in front of the icy winds
Sunlight softened in front of the icy winds - फोटो : KAUSHAMBI
बुधवार को भी बर्फीली हवाएं कहर बरपाती रही। दोपहर बाद धूप तो खिली लेकिन हवाओं के कारण लोग कांपते रहे। धूप के बाद भी लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। करीब पांच दिनों से जारी ठंड के कहर के कारण बाजारों में भी सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

बुधवार को भी मौसम काफी सर्द रहा। सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा। उस पर बर्फीली हवाओं के झोंके से लोग ठंड से बेहाल रहे। दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों ने राहत महसूस की। लेकिन यह धूप का असर तनिक भी नहीं रहा। हवा लोगों के बदन को चुभती रही। सारा दिन ठंड का सितम जारी रहा। शाम होने के बाद फिर से तापमान में गिरावट होने लगी।
विज्ञापन

इसकी वजह से जिले की प्रमुख बाजार मंझनपुर, सिराथू, करारी, भरवारी, सरायअकिल, अजुहा में सन्नाटा छाया रहा। बहुत जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले थे। जो लोग बाहर भी निकले वह पूरी तरह से ऊनी कपड़ों का पुलिंदा बनकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed