{"_id":"58d176404f1c1b996e1a1299","slug":"student-exam-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक छात्र रस्टीकेट, तीन कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक छात्र रस्टीकेट, तीन कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा के दौरान मंगलवार को उड़नदस्ते की दो अलग-अलग टीमों ने दोनों पाली में तीन कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त करते हुए एक छात्र को रस्टीकेट कर दिया। छात्र परीक्षा के दौरान नकल सामग्री का प्रयोग करते पकड़ा गया था। उड़नदस्ते की कार्रवाई से संबंधित परीक्षा केंद्रों में हड़कंप रहा।
मंगलवार को पहली पॉली में हाईस्कूल संगीत गायन व इंटर के अर्थशास्त्र व वाणिज्य भूगोल के द्वितीय प्रशभनपत्र की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान हरीमोहन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सादिकपुर सेमरहा में व्यक्तिगत परीक्षार्थी को डायट प्राचार्य नंदलाल गुप्ता की टीम ने नकल करते पकड़ा। पकड़े गए छात्र को तत्काल प्रभाव से रस्टीकेट कर दिया गया। वित्त एवं लेखाधिकारी राजीव कुमार पांडेय के नेतृत्व वाली उड़नदस्ता टीम आदर्श इंटर कालेज सरायअकिल पहुंची।
यहां पर कक्ष निरीक्षक के पास परिचयपत्र न होने पर कार्यमुक्त करते हुए केंद्र व्यवस्थापक को फटकार लगाया। दूसरी पॉली में इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान वित्त एवं लेखाधिकारी राजीव पांडेय की टीम शिव कुमारी देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाखा पहुंची। यहां पर एक परिचारक व दप्तरी कक्ष निरीक्षक बने थे। दस्तावेज मिलान करने पर जानकारी हुई तो दोनों को कार्यमुक्त करते हुए केंद्र व्यवस्थापक को पुनरावृत्ति न होने की हिदायत दी।