{"_id":"6331ec25f6f9b20b7c2881ba","slug":"stretcher-not-found-carrying-pregnant-wife-to-ward","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक : नहीं मिला स्ट्रेचर, कंधे पर लादकर गर्भवती पत्नी को पहुंचाया वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक : नहीं मिला स्ट्रेचर, कंधे पर लादकर गर्भवती पत्नी को पहुंचाया वार्ड
Mon, 26 Sep 2022 11:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:45 PM IST
सार
इमरजेंसी में पता चला कि अभी स्ट्रेचर की कोई व्यवस्था नहीं है। मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे लेबर वार्ड में जाने के लिए कहा। मजबूरी में संतोष दर्द से कराह रही पत्नी को अपने कंधे पर लादकर लेबर वार्ड पहुंचा।
विज्ञापन
कौशाम्बी : गर्भवती पत्नी को कंधे पर उठाकर वार्डतक ले जाता युवक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले दिनों विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विपक्ष ने तीखे सवाल किए थे। जिसे सरकार ने सिरे से नकारते हुए व्यवस्था पहले से कई गुना बेहतर होने का दावा किया था, लेकिन सोमवार को जिला अस्पताल में लापरवाही साफ देखने को मिली। सरसवां ब्लॉक के बख्सी का पुरा निवासी संतोष कुमार मजदूरी कर गुजारा करता है। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे उसकी गर्भवती पत्नी अन्नू को पीड़ा हुई। इलाज के लिए वह आननफानन पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन
इमरजेंसी में पता चला कि अभी स्ट्रेचर की कोई व्यवस्था नहीं है। मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे लेबर वार्ड में जाने के लिए कहा। मजबूरी में संतोष दर्द से कराह रही पत्नी को अपने कंधे पर लादकर लेबर वार्ड पहुंचा। वार्ड पहुंचने पर स्टाफ नर्स ने हैरानी जताते हुए मरीज को भर्ती करने वाली जगह दिखाई जहां अन्नू का इलाज प्रारंभ हुआ। इस दौरान हर कोई कौतूहल भरी नजरों से दंपती को देखता रहा। यह घटना अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की पोल खोलने की सिर्फ एक बानगी है।
विज्ञापन
चतुरीपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। मरीजों की भीड़ के कारण हो सकता है कि स्ट्रेचर न मिल पाया हो। - डॉ. दीपक सेठ, सीएमएस, संयुक्त जिला चिकित्सालय
विज्ञापन