फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   street lights will illuminate with solar energry

सौर ऊर्जा की रोशनी से जगमग होगा शहर

Tue, 04 Jun 2019 11:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूराो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूराो प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 04 Jun 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
street lights will illuminate with solar energry
Solar Light - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
 शहर के उन वार्डों के चौराहे और सड़कें अब सौर ऊर्जा की रोशनी से जगमग होंगी, जहां बिजली की समस्या रहती है। चौराहों पर हाईमास्ट तो सड़कों के किनारे सोलर लाइट लगाई जाएगी।
विज्ञापन


शासन ने सौर पुंज योजना के तहत जनपद को 27,93695 रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इस योजना के तहत शहर के उन मोहल्लों को चयनित करना है जहां रात में अंधेरा रहता हो। वहां चौराहों पर सोलर हाईमास्ट तो सडक़ों के किनारे सोलर लाइट लगाई जाएंगी। इसके लिए सरकार की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए ऐसे स्थानों का चयन नगर पालिका द्वारा किया जाएगा। ताकि सौर पुंज योजना के मद में मिली धनराशि से शहर को जगमग किया जा सके। बिजली न रहने पर भी उस इलाके में दूधिया रोशनी अंधेरे को दूर करती रहेगी।
विज्ञापन


गांव की सीमा पर बसे मोहल्लों में इसे लगाने की योजना हत। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी मुदित सिंह ने बताया कि शासन से सौर पुंज योजना के तहत धनराशि मिलेगी। इसके लिए ऐसे स्थानों को चिह्नित करने के बाद स्टीमेट बनाकर प्रस्ताव भेजा जाएगा। जिसके बाद शासन से धनराशि की स्वीकृति मिलेगी। अवर अभियंता को स्थान व स्टीमेट तैयार करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली की खपत भी होगी कम
शहर के चौराहों, गलियों व सडक़ों से अंधेरा दूर करने के लिए नगर पालिका द्वारा एलईडी, सोडियम लाइट और चौराहों पर हाईमास्ट लगाया गया है। इससे बिजली की खपत अधिक होती है। सौर पुंज योजना के तहत 27 लाख की लागत से शहर में सोलर हाईमास्ट और सोलर लाइट लगने के बाद बिजली की खपत कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed