फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Stone pelting on the police team that went to stop the construction on the disputed land, the outpost in-charg

Kaushambi : विवादित भूमि पर निर्माण रोकने गई पुलिस टीम पर पथराव, चौकी प्रभारी का सिर फटा

Tue, 03 Jan 2023 12:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 03 Jan 2023 12:17 AM IST
सार

स्थानीय थाना क्षेत्र के अर्का फतेहपुर गांव में सोमवार की रात बिना राजस्व टीम के विवादित भूमि पर निर्माण कार्य रोकना एक दरोगा को भारी पड़ गया। निर्माण करा रहे लोगों के पथराव में दरोगा का सिर फिट गया।

विज्ञापन
Stone pelting on the police team that went to stop the construction on the disputed land, the outpost in-charg
Crime Scene - फोटो : social media

विस्तार

स्थानीय थाना क्षेत्र के अर्का फतेहपुर गांव में सोमवार की रात बिना राजस्व टीम के विवादित भूमि पर निर्माण कार्य रोकना एक दरोगा को भारी पड़ गया। निर्माण करा रहे लोगों के पथराव में दरोगा का सिर फिट गया। जबकि एक सिपाही को मामूली चोट लगी है। सूचना मिलते ही एसपी कई थाने के पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


 अर्का फतेहपुर गांव में ज्ञान प्रकाश शुक्ला और संतोष कुमार सरोज अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। ज्ञान और संतोष के बीच गांव की एक जमीन पर कब्जे का विवाद चल रहा है। दोनों जमीन पर मालिकाना हक के लिए जिला अदालत में मुकदमा लड़ रहे हैं। विवादित जमीन पर स्टे है। इसके बावजूद सोमवार की रात संतोष सरोज भूमि पर निर्माण कार्य करा रहा था। रात करीब 10 बजे करारी थाना के अर्का महावीरपुर चौकी इंचार्ज दरोगा अजीत उपाध्याय के पास ज्ञान शुक्ला पक्ष ने फोन कर अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत की। 

विज्ञापन

इस पर चौकी इंचार्ज बिना अधिकारियों को सूचित किए ही अवैध निर्माण रोकने के लिए एक सिपाही के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दरोगा ने निर्माण रोकने के लिए दबाव बनाते हुए संतोष सरोज पक्ष पर सख्ती की। इससे आक्त्रसेशित संतोष पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पथराव में दरोगा अजीत का सिर फट गया। जबकि साथ रहे सिपाही को मामूली चोट लगी।  दरोगा पर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मंच गया। आनन-फानन में एसपी बृजेश श्रीवास्तव मंझनपुरए करारी, पश्चिम शरीरा, महिला थाना सहित क्यू आर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आक्राशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर मौके पर शांति व्यवस्था कायम कराई।

पुलिस ने घायल दरोगा को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मुख्य आरोपी समेत 3 को पकड़ लिया। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी संतोष पक्ष के मुताबिक ज्ञान शुक्ला के कहने पर दरोगा उनके घर पर चढ़ कर  गाली गलौज कर महिलाओं से बदसलूकी कर रहे थे। पुलिस की हरकत से तंग आकर विरोध किया। 

विवादित भूमि पर निर्माण कार्य की सूचना पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गई पुलिस टीम पर पथराव किया गया। इसमें एक दरोगा को चोट लगी है। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से 3 लोगों को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है ।-  बृजेश श्रीवास्तव, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed