फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Stay away from stress.. prepare for the exam with time management

तनाव से दूर रहें.. टाइम मैनेजमेंट के साथ करें परीक्षा की तैयारी

Tue, 08 Mar 2022 12:56 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Stay away from stress.. prepare for the exam with time management
Stay away from stress.. prepare for the exam with time management
तन माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाओं में अब बहुत कम समय बचा है। कोविड के कारण बंद रहे स्कूल अब खुल गए हैं, लेकिन छात्रों पर परीक्षा का दबाव ज्यादा है। ऐसे में छात्र इस उलझन में हैं कि कम समय में सारे टॉपिक कैसे कवर करें। शिक्षकों का कहना है कि छात्र तनाव को हावी न होने दें और टाइम मैनेजमेंट के साथ तैयारी करें। नए टॉपिक के साथ रिवीजन पर ज्यादा ध्यान दें। न्यूमेरिकल सवालों को रटने के बजाए लिखकर याद करें। खानपान अच्छा रखें और पूरी नींद लें। नोट्स जरूर तैयार करें।
विज्ञापन

गणित में बड़े टॉपिक पर ज्यादा करें फोकस
- गणित को लेकर छात्र ज्यादा दबाव महसूस करते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। पीसीएम ग्रुप के छात्रों के लिए गणित में सांख्यिकी, एरिया जैसे कई बड़े टॉपिक हैं। इससे हर साल सवाल भी पूछे जाते हैं। छात्र बड़े टॉपिक पर कमांड बनाएं। गणित में फार्मूले बहुत महत्व रखते हैं। इनके बिना सवाल हल नहीं हो सकते, इसलिए रिवीजन ज्यादा करें। फार्मूूले लिखकर याद करें और उनसे मॉडल पेपर में दिए गए सवाल हल करें। गणित के सवालों के लिए शाम का वक्त चुनें तो ज्यादा बेहतर होगा।
विज्ञापन

-शीतला प्रसाद पांडेय-शिक्षक, गणित
रटने के बजाय लिखकर याद करें फॉर्मूले
-परीक्षा में भले ही कम समय बचा हो लेकिन इतने समय में भी बेहतर तैयारी की जा सकती है। इसके लिए जरूरी है टाइम मैनेजमेंट। भौतिक विज्ञान की बात करें तो इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, न्यूक्लियर फिजिक्स, लेंस जैसे कई बड़ी यूनिट हैं। जिससे हर बार प्रश्न पूछे जाते हैं। छात्र लगातार प्रैक्टिस पर फोकस करें। इसमें न्यूमेरिकल सवाल भी पूछे जाते हैं। इसके लिए जरूरी है कि रटने के बजाय लिखकर सवाल याद किए जाएं। फार्मूलों से परिभाषाएं भी छात्र खुद बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील कुमार-विज्ञान शिक्षक
हिंदी व अंग्रेजी के याद किए हुए प्रश्नों को बार-बार लिखने का करें प्रयास
-हिंदी और अंग्रेजी में रिवीजन और याद किए हुए प्रश्नों को बार-बार लिखने का प्रयास करें। वर्तनी त्रुटि (स्पेलिंग मिस्टेक) पर विशेष नजर रखें। प्रश्नों में अधिकतम शब्द सीमा को ध्यान में रखकर ही उत्तर दें। व्याकरण के अंक ठोस होते हैं, उसे अच्छी तरह से शुद्ध ढंग से लिखें। संस्कृत वाले प्रश्नों के उत्तर में हलंत और विसर्ग पर विशेष ध्यान दें। हिंदी और अंग्रेजी के पाठों के नाम एवं लेखकों के नाम अच्छी तरह से याद कर लें। अंग्रेजी में लांग आंसर तैयार करके उसी से शार्ट आंसर भी बनाए जा सकते हैं। पाठ की कहानी का सम्पूर्ण ज्ञान प्राप्त करें। स्वत: उत्तर लिखने का अभ्यास करें।
-राम शंकर सिंह-उप प्रधानाचार्य
यूपी बोर्ड : वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए मॉडल पेपर व प्रश्नबैंक
बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वेबसाइट पर विषयवार मॉडल पेपर व प्रश्न बैंक अपलोड करा दिए हैं। इससे छात्र परीक्षा की तैयारी आसानी से कर सकेंगे।
कोरोना संक्रमण के कारण आधे शिक्षा सत्र में स्कूल बंद रहे। जनवरी के बाद स्कूल खुले तो शिक्षक परीक्षा की तैयारी करा रहे हैं।
छात्रों की तैयारी अच्छे से हो सके, इसके लिए यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर प्रैक्टिस पेपर अपलोड कराए गए हैं। प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वह छात्रों की इसकी जानकारी अवश्य दें। वेबसाइट पर हिंदी, गणित, विज्ञान, उर्दू सहित अन्य विषयों के प्रैक्टिस पेपर उपलब्ध हैं। विषयवार प्रश्न बैंक भी बनाया गया है। डीआईओएस संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि upmsp.in पर जाकर छात्र प्रैक्टिस पेपर के जरिए तैयारी कर सकते हैं।

सीबीएसई ने भी दी सहूलियत
यूपी बोर्ड की तर्ज पर सीबीएसई ने भी वेबसाइट पर कक्षा 10 और 12 वीं छात्रों के लिए मॉडल पेपर अपलोड कराए हैं। इससे छात्र बेहतर तैयारी कर सकते हैं। इससे छात्रों को सवालों का पैटर्न पता चलेगा। तैयारी में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed