{"_id":"5eed0e148ebc3e432d3694d6","slug":"speed-breakers-will-be-built-on-contact-routes-petrol-will-not-be-available-without-masks-and-helmets-kaushambi-news-ald2788639187","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क मार्गों पर बनेंगे स्पीड ब्रेकर, बगैर मास्क और हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क मार्गों पर बनेंगे स्पीड ब्रेकर, बगैर मास्क और हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल
विज्ञापन
Speed ??breakers will be built on contact routes, petrol will not be available without masks and helmets
- फोटो : KAUSHAMBI
संपर्क मार्गों पर बनेंगे स्पीड ब्रेकर, बगैर मास्क और हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल
सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा को लेकर अफसरों के साथ बैठक कर डीएम ने दिया निर्देश
प्रगति खराब मिलने पर पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का रोका वेतन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कलेक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जिले से गुजरने वाले हाईवे से जुड़े संपर्क मार्गों पर स्पीड ब्रेकर बनवाने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रमुख स्थानों पर यातायात जागरूकता के फ्लेक्सी बोर्ड लगवाने का निर्देश दिया। बगैर मास्क और हेलमेट के पंपों से पेट्रोल नहीं देने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने खराब प्रगति मिलने पर बिजली विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने हाइवे से गांवों को जाने वाली सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनाने के साथ ही सड़कों को गड्ढामुक्त कराने का निर्देश पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को दिया। उन्होंने सड़कों के किनारे लटकते हुए बिजली के जर्जर तारों को ठीक कराने का निर्देश एक्सईएन विद्युत को दिया। सड़क किनारे अवैध रूप से संचालित ढाबों को हटवाने के लिए इलाकाई पुलिस को निर्देशित किया। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों की गाड़ियों का लाइसेंस निरस्त करने का निर्देश एआरटीओ को दिया। जिलाधिकारी ने नगर पंचायतों की सड़कों पर जेब्रा क्रासिंग बनवाने का भी निर्देश दिया। बगैर मास्क और हेलमेट के लोगों को पंपों से पेट्रोल नहीं देने का निर्देश दिया। लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक करने के लिए पेट्रोल पंपों पर फ्लेक्सी बोर्ड लगवाने के साथ ही आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कराने का निर्देश एआरटीओ को दिया। प्रत्येक वाहनों के प्रदूषण की नियमित जांच करने तथा बंद रेलवे क्रासिंग को पार नहीं करने के नियमों का पालन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने हादसे में घायल व्यक्ति को हास्पिटल पहुंचाने में सहायता करने एवं चिकित्सा विभाग के एंबुलेंस का प्रयोग करने के लिए कहा है। बैठक में एसपी अभिनंदन, सीडीओ इंद्रसेन सिंह, एडीएम मनोज, सभी तहसीलों के एसडीएम एवं सीओ के साथ ही एआरटीओ शंकर जी सिंह भी मौजूद रहे।
--------
ओवरलोडिंग रोकने को सक्रिय हुई टीम
मंझनपुर। बालू से ओवरलोड वाहनों के जरिए भी जिले में अक्सर हादसे हो रहे हैं। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ऐसे मामले सामने आने के बाद डीएम ने खनन क्षेत्र में लगे धर्मकांटा और सीसीटीवी कैमरों को चेक करने का निर्देश दिया। ताकि ओवरलोड़िग रोकी जा सके। इसके लिए डीएम ने एसडीएम, सीओ और खान अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।