फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   SP leader bullies attack on hospital

सपा नेता के हॉस्पिटल पर बदमाशों का हमला

Thu, 18 Jun 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Thu, 18 Jun 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
सिराथू (कौशाम्बी)। सपा की प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. अजमल के सिराथू स्थित हॉस्पिटल में मंगलवार आधी रात हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। डॉक्टर को बुलाने से इंकार करने पर बदमाशों ने कंपाउंडर को गोली मारने के साथ ही एक अन्य कर्मी को तमंचे की बट से प्रहार कर  लहूलुहान कर दिया। गोली चलने की आवाज और चीख पुकार सुन लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले। सपा नेता के हॉस्पिटल पर हमले की खबर से कस्बे में हड़कंप मच गया। रात में ही एसपी रतनकांत पांडेय मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। पुलिस ने सपा नेता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

 
सिराथू कस्बे के रहने वाले डॉ अजमल समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। उनका सिराथू कस्बे में हॉस्पिटल है। उन्होंने बताया कि रात करीब एक बजे उनके हॉस्पिटल में 4 युवक आए। इन युवकों ने अस्पताल के कंपाउंडर राकेश कुमार से उन्हें बुलाकर लाने को कहा। आरोप है कि जब कंपाउंडर ने इतनी रात बगैर किसी काम के उन्हें बुलाकर लाने से इंकार किया तो चारों युवक उससे भिड़ गए। कहासुनी के दौरान एक युवक ने तमंचा निकालकर गोली दाग दी। गोली लगने से कंपाउंडर खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। यह देख अस्पताल के एक अन्य कर्मचारी रफीक अहमद ने शोर मचाते हुए बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसके सिर पर तमंचे की बट से प्रहार कर दिया। इससे वह जख्मी होकर गिरा और बेहोश हो गया।
विज्ञापन


  हास्पिटल में गोली चलने की आवाज सुन खुद डॉक्टर अजमल घबरा गए। उन्होंने छत से अपने लाइसेंसी असलहे से हवाई फायरिंग करने के साथ ही शोर मचाया। चीख-पुकार और फायरिंग से कस्बे में सनसनी मच गई। लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोगों को आते देख बदमाश अंधेरे में भाग निकले। सपा नेता ने घटना की जानकारी सैनी कोतवाल के साथ पुलिस अधीक्षक को दी। हॉस्पिटल में हमला और फायरिंग की घटना सुनते ही रात में ही एसपी रतनकांत पांडेय, सीओ सिराथू, एसओ सैनी आदि पहुंच गए। पुलिस ने घटना की छानबीन करने के बाद सपा नेता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गोली लगने से जख्मी कंपाउंडर की हालत गंभीर देख उसे एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद में भर्ती कराया गया है। घटना से सपा नेता और उनका पूरा परिवार सहमा हुआ है। उनका कहना है कि संभवत: बदमाशों के निशाने पर वही थे। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि घटना की तफ्तीश के साथ बदमाशों की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है। जांच पूरी हुए बगैर अभी इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed