फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   sourceful people beated to a family members

कौशाम्बी : कुनबे को मारपीट कर दबंगों ने किया लहूलुहान

Thu, 16 Dec 2021 07:02 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 16 Dec 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
sourceful people beated to a family members
Crime - फोटो : demo pic

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बसुहार गांव में बुधवार शाम दबंगों ने पड़ोसी महिला के घर जमकर तांडव किया। घर में घुसे दबंगों ने कुनबे को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट देख मोहल्ले के अन्य लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख दबंग जान और माल के नुकसान की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बसुहार गांव की शांति देवी पत्नी हरी नारायण का गांव के शिवजी से पुराना विवाद चला आ रहा है। इसी अदावत में दो दिन पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। तीखी झड़प के बाद बुधवार शाम पड़ोसी ने साथियों के साथ मिलकर शांति देवी के घर पर धावा बोल दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने कुनबे को बेरहमी से पीट दिया।
विज्ञापन


पड़ोसी के घर हंगामा देख गांव के अन्य लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख आरोपित कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पीड़ित की तहरीर पर आरोपित शिवजी समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed