फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Solutions Day : Picking trust , did not suffer

समाधान दिवस: उठा भरोसा, नहीं आए पीड़ित

Sun, 07 Dec 2014 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Dec 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
Solutions Day : Picking trust , did not suffer
मंझनपुर (ब्यूरो)। तहसील दिवस की तरह की थानों में होने वाले पुलिस के समस्या समाधान दिवस से भी लोगों को मोहभंग हो चुका है। यही कारण है कि शनिवार को जिलेभर के थानों में आयोजित इस दिवस में इक्का-दुक्का फरियादी ही नजर आए। खुद पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय सरायअकिल कोतवाली में लोगों की समस्याओं के समाधान को मौजूद थे। पर, उनके सामने भी सिर्फ पांच पीड़ित ही उपस्थित हुए। यही आलम जिले के अन्य 11 थानों का रहा।
विज्ञापन

पुलिस से जुड़ी आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार ने प्रत्येक शनिवार को थानों में समस्या समाधान दिवस आयोजित करने का शासनादेश लागू किया है।
विज्ञापन

फरमान है कि समाधान दिवस में आने वाले व्यक्तियों की दिक्कतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाए। पर, कुछ ही महीने में पुलिस के समस्या समाधान दिवस से लोगों को मोहभंग होने लगा है। इसके कारण शनिवार को थानों में आयोजित होने वाले इस दिवस में लोग अपनी समस्याएं लेकर आते ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस शनिवार को भी जिले के सभी थानों में सीओ, एसओ फरियादियों के इंतजार में बैठे रहे। पर, थानों मेें दो-चार पीड़ित ही आए। इस दौरान एसपी रतनकांत पांडेय भी सरायअकिल थाने में पीड़ित की समस्याओं के निस्तारण को मौजूद थे। पर, एसपी के सामने कुल पांच लोग ही शिकायती पत्र लेकर आए।

इनमें से तीन परिवारिक विवाद का मामला था। इन्हीं तीन शिकायतों का एसपी ने तत्काल निस्तारण कराया। शेष दो शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक ने एसओ को देकर गांव जाकर इसका दो दिन में निस्तारण का निर्देश दिया है। इसी तरह से मंझनपुर कोतवाली में भी समस्या समाधान दिवस में सिर्फ चार शिकायतीपत्र आए थे। इनमें से एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed