{"_id":"57546f3e4f1c1bbd461093ec","slug":"solar-light-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लाइट के नाम पर लाखों का गोलमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर लाइट के नाम पर लाखों का गोलमाल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत करारी में तीन माह पहले लगवाई गई सोलर लाइट के नाम पर लाखों का गोलमाल हो गया। कार्यदायी संस्था ने पुराने खंभों को पेंट कराकर नई यूनिट लगवा दिया। घटिया सामान होने की वजह से सभी लाइटें तीन माह के भीतर खराब हो गईं। इसके चलते वार्ड में अंधेरा छाया रहता है।
कस्बे के अंसारगंज मोहल्ले में मार्च के महीने में सोलर लाइट की 15 यूनिटें नगर पंचायत द्वारा लगवाई गईं। तीन माह के भीतर ही एक-एक कर सभी यूनिटों ने काम करना बंद कर दिया। सोलर लाइट खराब होने की शिकायत मोहल्ले के लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से कई बार की पर उसे ठीक नहीं कराया जा सका। वार्ड के लोगों की शिकायत पर जब सभासद महताब अहमद अंसारी ने इसकी छानबीन की तो पता चला कि सोलर लाइट की यूनिट पुराने पोल को पेंट कराकर लगवाई गई है।
इतना ही नहीं उसमें बैट्री घटिया कंपनी की लगाकर अच्छे सामान की कीमत का भुगतान कर लिया गया है। इसकी शिकायत सभासद ने अधिशासी अधिकारी लालजी यादव से किया। उन्होंने कहा कि पुराने खंभों पर लगवाई नई सोलर लाइट की यूनिट ने काम करना बंद कर दिया है। यदि जल्द ही वार्ड की सोलर लाइटें नहीं जलवाई गई तो शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचेगी। अधिकारियों ने खराब पड़ी सोलर लाइटों की जांच कराने और घटिया होने पर बदलवाने का आश्वासन दिया है। बहरहाल कुछ भी हो अंसारगंज मोहल्ले में छह लाख 75 हजार की लागत से लगवाई गई सोलर लाइट की 15 यूनिटों के खराब होने से नगर पंचायत की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो गया है।