फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Six stranded for making objectionable comments on social media

सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर छह फंसे

Sun, 19 Apr 2020 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Six stranded for making objectionable comments on social media
सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर छह फंसे
विज्ञापन

मंझनपुर और चरवा कोतवाली में दर्ज किए गए मामले, एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना छह लोगों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। अन्य की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

नगर कोतवाली में तैनात दरोगा अमित कुमार ने बताया कि ओसा निवासी भाजपा नेता बबलू गर्ग काफी दिनों से फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था। उसके फेसबुक अकाउंट की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही थी। कई बार हिदायत दी गई। इसके बाद भी उसकी आदतों में सुधार नहीं हुआ। ऐसे में 16 अप्रैल को आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया। ऐसे ही चरवा कोतवाली के एसआई संतशरण सिंह ने स्थानीय गांव निवासी अनूप केसरवानी के खिलाफ 12 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई है। अनूप ने चार अप्रैल को अभद्र टिप्पणी की थी। वहीं अनूप ने भी गांव के पुष्पेंद्र, बृजेश गौतम, रोहित तथा विकास के खिलाफ पीएम मोदी व सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed