फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   sirathoo block jitendra sonkar

सिराथू प्रमुख की आज होगी अग्नि परीक्षा

Mon, 19 Jun 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 19 Jun 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
sirathoo block jitendra sonkar
कौशाम्बी
सिराथू ब्लॉक प्रमुख व भाजपा नेता जितेंद्र सोनकर के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव की बैठक होगी। कोरम पूरा होने पर प्रमुख की कुर्सी चली जाएगी। विपक्षी कोरम पूरा करने के लिए एड़ीचोटी का जोर लगाए हुए हैं। वहीं ब्लॉक प्रमुख कुर्सी बचाए रखने के लिए सदस्यों को अपने पाले में करने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन


   सिराथू ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र सोनकर ने सपा सरकार में अपना कब्जा जमाया था। वह भाजपा के इकलौते ब्लॉक प्रमुख भी हैं। आपसी खींचतान व तनातनी के कारण भाजपाई दो गुट में बंटे तो विपक्षी क्षेत्र पंचायत सदस्य रामनरेश सोनकर के नेतृत्व में लामबंद हो गए। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया। सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव की बैठक होगी।
विज्ञापन


प्रमुख जितेंद्र सोनकर का पूरा प्रयास है कि वह अविश्वास की सारे प्रयास को विफल कर दें। इसके लिए उन्होंने जोड़तोड़ की राजनीति भी शुरू कर दी हैं। वहीं रामनरेश सोनकर खेमा सदस्यों को अपने पाले में कर सोमवार को अपनी ताकत दिखाने की पूरी कोशिश में जुटे हैं। रविवार को सुबह से लेकर शाम तक सदस्यों को मनाने की कोशिश होती रही। कई सदस्य गायब भी हैं। इसको लेकर विपक्षी खेमा परेशान है। वह सदस्यों को तलाश कर अपने पक्ष में बैठक कराने का हर संभव प्रयास करते रहे। प्रमुख का कहना है कि उनके पास 80 सदस्यों का समर्थन है। हकीकत क्या है, अब इसका खुलासा सोमवार को होने वाली बैठक में ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed