फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sir, my husband is doing second marriage...save

साहब, मेरा पति कर रहा दूसरी शादी...बचा लो

Fri, 22 Apr 2022 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sir, my husband is doing second marriage...save
जिले के एक युवक पर गाजियाबाद की युवती ने धोखा देने का आरोप लगाया। युवती के मुताबिक नौ साल पहले युवक ने उससे प्रेम विवाह किया और अब वह गांव आकर गोपनीय तरीके से दूसरी शादी कर रहा है। प्यार में छली गई युवती ने बृहस्पतिवार को मामले की शिकायत एसपी हेमराज मीणा से की।
विज्ञापन

गाजियाबाद में रहने वाली पूनम शर्मा का कहना है वर्ष 2012 में उसकी मुलाकात करारी कोतवाली के मलकिया निवासी राजेंद्र यादव से हुई थी। राजेंद्र रोजगार की तलाश में गया था। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया।
विज्ञापन

2013 में राजेंद्र ने उससे प्रेम विवाह किया। पूनम का कहना है उसने लोन लेकर राजेंद्र को बिजनेस के लिए 2.80 लाख नकद व एक लाख अपाचे बाइक के लिए दिए। शादी के बाद सब ठीक था। दो महीने पहले राजेंद्र बाइक लेकर गांव आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि राजेंद्र इन दिनों अपनी बहन के घर में रह रहा है। वह गुपचुप तरीके से दूसरी शादी करने जा रहा है। जानकारी पर वह राजेंद्र से मिलने पहुंची तो वहां उसने व उसके भाई ने जान से मारने की धमकी दी। पूनम की शिकायत पर एसपी ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed