फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Shivpal Yadav said If the government is formed, one son and daughter will be given a job from every family.

शिवपाल यादव बोले :  सरकार बनी तो हर परिवार से एक बेटे व बेटी को देंगे नौकरी

Thu, 21 Oct 2021 10:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज/कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज/कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Oct 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Shivpal Yadav said If the government is formed, one son and daughter will be given a job from every family.
Prayagraj News : शिवपाल यादव। - फोटो : प्रयागराज

मिशन-2022 के तहत चुनावी जनसभाओं में बृहस्पतिवार को प्रगतिशील समाज पार्टी(लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अपराध के मेल से जनता पस्त है। इससे मुक्ति पाने के लिए सत्ता परिवर्तन ही एकमात्र विकल्प है। इसके लिए जनता को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर प्रदेश की जनता को तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त और हर घर में युवक-युवतियों को नौकरी दी जाएगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम अटाला स्थित मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश लगातार पिछड़ रहा है। सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा लेकर यहां पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि पीएम, सीएम जनता के सामने वायदों पर खरा नहीं उतरे हैं। चुनाव के समय भाजपा ने जनता से जो वायदा किया था, उसे पूरा नहीं किया।

विज्ञापन

Shivpal Yadav said If the government is formed, one son and daughter will be given a job from every family.
Prayagraj News : सामाजिक परिवर्तन यात्रा लेकर प्रयागराज पहुंचे शिवपाल यादव। - फोटो : प्रयागराज

पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही सरकार
शिवपाल ने विकास की आड़ में लगातार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश में हर तबका परेशान है। किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, नौजवानों,  महिलाओं के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है। शिवपाल यादव ने कहा कि जनता के मुद्दों से लगातार ध्यान भटकाया जा रहा है। इसीलिए वह सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा लेकर निकले हैं।

उन्होंने जनता से लुभावने वायदे भी किए। कहा कि प्रसपा की सरकार बनते ही प्रदेश की जनता को तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। हर घर के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। बीए पास युवाओं को रोजगार के लिए पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने की भी उन्होंने बात कही। इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल ने कहा कि भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए वह प्रदेश में मजबूत गठबंधन चाहते हैं।

एक समान विचारधारा के सभी दलों को एक लिए एक मंच पर आना चाहिए। राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने भी सत्ता परिवर्तन के लिए जनता में जोश भरा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी, मंडल प्रभारी पूर्व मंत्री लल्लन राय, जिलाध्यक्ष दीनानाथ यादव, प्रदेश सचिव शमशाद अहमद, दिनेश यादव, अजीत यादव,कृष्णा समेत कई नेता उपस्थित थे।

Shivpal Yadav said If the government is formed, one son and daughter will be given a job from every family.
Prayagraj News : सामाजिक परिवर्तन यात्रा लेकर प्रयागराज पहुंचे शिवपाल यादव। - फोटो : प्रयागराज

कौशाम्बी में भी गरजे शिवपाल
इसके पूर्व प्रसपा अध्यक्ष बृहस्पतिवार को सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के साथ कौशाम्बी पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं ने यात्रा के साथ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और राष्ट्रीय महासचिव आदित्य सिंह यादव का  जगह-जगह स्वागत किया। सदर विधानसभा के कोड़र गांव में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बुधराम यादव ने फूलमाला एवं शशिभूषण द्विवेदी उर्फ बालम महाराज ने सोने की चेन पहनाकर उनका स्वागत किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने करीब 25 मिनट के भाषण में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि 12 अक्तूबर को सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा मथुरा के वृंदावन से चली थी। इसका समापन श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में होगा। रथ यात्रा का उद्देश्य सामाजिक परिवर्तन करना है। कहा प्रदेश ही नहीं देश भर में किसान, नौजवान, मजदूर, मजलूम, महिलाएं, व्यापारी सभी वर्ग के लोग भाजपा सरकार से परेशान है।

सरकार की गलत निर्णयों का खामियाजा सभी को भुगतना पड़ रहा है। भाजपा ने चुनाव में जनता से जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया। उन्होंने मंच से सवाल किया कि क्या काला धान वापस आया, क्या 15 लाख रुपए आपके खाते में पहुंचे, भ्रष्टाचार व रिश्वत खोरी खत्म हुई, क्या किसानों की आय दोगुनी हुई? कहा कि किसान व आम जनता महंगाई से कराह रहा है। भला तो सिर्फ चंद पूंजीपतियों का हुआ है।

भाजपा की सरकार के पहले घरेलू गैस सिलिंडर चार सौ रुपये का था, अब एक हजार में है। पेट्रोल पांच वर्ष पहले 65 रुपए में था, अब 100 के पार पहुंच गया है। अब जनता को एकजुट हो जाना चाहिए। सत्ता परिवर्तन बेहद जरूरी है। भाजपा ने तो सिर्फ वादा किया है, लेकिन हम कहते हैं कि यदि प्रसपा की सरकार बनी तो हर परिवार से एक बेटे व बेटी को नौकरी मिलेगी।

स्नातक पास का प्रमाण पत्र मिलते ही उनके बैंक खातों में पांच-पांच लाख रुपये भेजे जाएंगे। ताकि उन्हें रोजगार स्थापित करने में कोई समस्या न हो। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह लोधी, बालम महाराज, खड़ग सिंह पटेल, नितिन चौधरी, नीलेश श्रीवास्तव, महेंद्र लोधी, दीप नारायण आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। 

विज्ञापन

Shivpal Yadav said If the government is formed, one son and daughter will be given a job from every family.
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
प्रसपा के बिना नहीं बनेगी किसी की सरकार
राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सभी सेक्युलर पार्टियों को अब एक हो जाना चाहिए। उन्होंने सपा से भी एक हो जाने को कहा। उन्होंने सपा के साथ गठबंधन से भी इनकार नहीं किया। कहा कि एक बात तय है कि यदि प्रसपा की सरकार प्रदेश में नहीं बन सकी तो इतना जरूर है कि कोई भी सरकार प्रसपा के बिना नहीं बनेगी। कहा कि जनता अब प्रदेश में परिवर्तन चाहती है और उसके पास प्रसपा ही बेहतर विकल्प है। 

भाजपा को हटाने के लिए करना होगा गठबंधन
शिवपाल सिंह यादव ने मंच से कहा वह चाहते हैं कि छोटे-छोटे दल मिल जाएं। उसके बाद सपा को अगुवाई कराई जाए। ताकि भाजपा को सत्ता से हटाया जा सके। जनता भी यही चाहती है। मतदाताओं ने पूरा मन बना लिया है कि वह 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। 

बेटे आदित्य ने भी जनता से किया आह्वान
शिवपाल यादव के बेटे व प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने मंच से जनता का आह्वान किया। कहा कि देश व प्रदेश को बचाना है तो परिवर्तन जरूरी है। कहा कि भाजपा ने रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन जो रोजगार थे, उन्हें भी खत्म कर दिया। कहा कि प्रदेश में शिवपाल सिंह यादव जैसे नेतृत्व की जरूरत है। 

चायल से बालम और सिराथू से खड़ग सिंह पटेल प्रत्याशी घोषित
कोड़र में आयोजित सामाजिक परिवर्तन यात्रा के स्वागत समारोह में शिवपाल यादव ने चायल से शशिभूषण द्विवेदी उर्फ बालम महाराज के नाम की घोषणा की। इसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष सपा एवं पार्टी के प्रथम जिलाध्यक्ष रहे खड़ग सिंह पटेल को सिराथू से प्रत्याशी घोषित किया। दोनों नामों की घोषणा होते ही उपस्थित लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed