फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Shivpal who express condolences

शोक संवेदना जताने पहुंचे शिवपाल

Sun, 28 Dec 2014 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 28 Dec 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
Shivpal who express condolences
सिराथू/कड़ा
विज्ञापन
(कौशाम्बी)। सूबे के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शनिवार को दारानगर आकर पत्रकार अमरेश मिश्र के निधन पर गहरा दुख जताया। काबीना मंत्री ने परिजनोें को ढांढस बंधाते हुए कहाकि संकट की इस घड़ी में सपा और प्रदेश सरकार उनके साथ है। इस दौरान सपा नेता ने अमरेश के गांव के विकास को विशेष प्रयास की भी घोषणा की।

बता देें कि कौशाम्बी के दारानगर निवासी पत्रकार अमरेश मिश्र की 22 दिसंबर की शाम प्रतापगढ़ में सड़क हादसे से मौत हो गई थी। आकस्मिक मौत से दुखी परिवार को ढांढस बंधाने के लिए शनिवार को प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव दारानगर पहुंचे। कबीना मंत्री ने घटना पर गहरा दु:ख जताते हुए कहा कि अमरेश की मौत से समाज ने एक अच्छा पत्रकार खो दिया है।

शिवपाल ने उनके पिता अवध नारायण मिश्र, छोटे भाई शैलेश, बृजेश समेत परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत करके उन्हें ढांढस बंधाया। कहा कि शासन स्तर पर बैठक बुलाकर दारानगर के विकास के लिए विशेष प्रयास किया जाएगा। यही सरकार की ओर से अमरेश मिश्र को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक वाचस्पति, को-आपरेटव बैंक के अध्यक्ष सुघर सिंह, कैलाश केशरवानी, अशर्फी लाल शास्त्री, दयाशंकर, गुड्डू सिंह, ताजउद्दीन, रोहित यादव आदि मौजूद रहे।

इससे पूर्व कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने भी दारानागर पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त की। इसी तरह से कांग्रेस के पूर्व विधायक विजय प्रकाश, कांग्रेस जिलाध्यक्ष तलत अजीम उपाध्यक्ष सत्येंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, लालचंद्र कुशवाहा आदि ने भी शनिवार को गांव पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed