फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   shikshamitra news

शिक्षामित्रों ने मांगी इच्छामृत्यु की इजाजत

Mon, 14 Sep 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 14 Sep 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
shikshamitra news
शिक्षामित्र से शिक्षक पद पर किया गया समायोजन निरस्त किए जाने से दुखी कौशाम्बी के 1451 शिक्षामित्र सोमवार को सड़क पर उतर आए। आक्रोशित शिक्षामित्रों ने डायट मैदान में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देते हुए मौत की इजाजत मांगी। ऐलान किया कि हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाया जाएगा और लड़ाई अंतिम दम तक लड़ी जाएगी।
विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शिक्षक पद पर समायोजित किए गए शिक्षामित्रों के समायोजन की प्रक्रिया को अवैध करार दिया है। कोर्ट के इस फैसले से शिक्षामित्र आहत हैं, उनमें गुस्सा भी है। अदालत के निर्णय से भन्नाए जिले के शिक्षामित्रों ने सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षामित्र संघ और शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त बैनर तले मुख्यालय स्थित डायट मैदान में करीब दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने कहाकि उच्च न्यायालय के फैसले से देश के 1.72 लाख शिक्षामित्रों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उनके सामने आत्महत्या करने के सिवा और कोई चारा नहीं है।  उन्होंने केन्द्र सरकार पर भी निशाना साधा। कहाकि केन्द्र सरकार भी शिक्षामित्रों के साथ दोहरा व्यवहार कर रही है।
विज्ञापन


शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सोमप्रकाश मिश्र ने कहाकि कोर्ट का निर्णय राजनीति से प्रेरित है। शिक्षामित्रों को अयोग्य ठहराने वाले तब कहां थे जब 15 सालों तक वे अल्प मानदेय पर काम कर रहे थे। अब पूरा मानदेय मिलने लगा तो बड़ी ही आसानी से अयोग्य कह दिया गया जबकि आठ हजार से ज्यादा फर्जी प्रशिक्षु पकड़े जाने के बाद भी टीईटी पास करने वालों को योग्य कहा जा रहा है। धरना-प्रदर्शन के बाद नारेबाजी करते हुए शिक्षामित्र कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह को सौंपकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी। इस मौके पर विद्याचरण शुक्ल, इरशाद अहमद, नयनलाल, वीरेन्द्र केसरवानी, रामरुप, प्रवीण कुमार, नागेश्वर सिंह, सुधा देवी, पूनम, बनवारीलाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed