{"_id":"5eed0c008ebc3e42ee104855","slug":"setu-nigam-paid-4-38-crore-for-compensation-in-sirathu-kaushambi-news-ald278861469","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिराथू में मुआवजे के लिए सेतु निगम ने दिए 4.38 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिराथू में मुआवजे के लिए सेतु निगम ने दिए 4.38 करोड़
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग शीघ्र बांटेगा प्रभावित परिवारों को मुआवजे की रकम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। कस्बे में मुआवजा वितरित करने के लिए सेतु निगम ने लोक निर्माण विभाग को करीब चार करोड़ 38 लाख रुपये दिए हैं। संभावना है कि अगले हफ्ते लोक निर्माण विभाग जिन लोगों को अब तक मुआवजा नहीं मिला सका है, उन्हें भुगतान कर देगा।
सिराथू में सेतु निगम ने ओवरब्रिज निर्माण के लिए सैनी रोड पर दोनों ओर 6-6 फुट जमीन अधिग्रहीत की थी। सेतु निगम ने अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा देने को कहा था। सेतु निगम के पीडी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि बजट कम होने से शत-प्रतिशत मुआवजे का वितरण नहीं हो सका था। निगम ने बकाया भुगतान के लिए मांग के अनुसार 4 करोड़ 38 लाख रुपये लोक निर्माण को ट्रेजरी के जरिए स्थानांतरित कर दिया है। यह फंड एक सप्ताह के अंदर लोक निर्माण विभाग के खाते में पहुंच जाएगा। उन्होंने दावा किया कि सैनी रोड पर प्रभावित सभी परिवारों को इस माह के अंत तक मुआवजा दे दिया जाएगा। पीडी ने प्रभावित परिवार के लोगों से आग्रह किया है कि वे मुआवजा मिलने के बाद प्राथमिकता के साथ अपने निर्माण हटा लें। ताकि ओवर ब्रिज निर्माण में तेजी आ सके। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का कहना है कि अब किसी प्रकार की दिक्कत नहीं रह गई है। सभी को मुआवजा वितरित कर दिया जाएगा। प्रभावित परिवार के लोगों का कहना है कि एक साल से लोक निर्माण विभाग सिर्फ टरकाने वाली ही बात करता चला आ रहा है। उन्हें पैसा मिल गया होता तो अतिक्रमण हट गया होता। चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि वह भी अतिक्रमण हटाने का इंतजार कर रहे हैं,क्योंकि उन्हें भी पेयजल आपूर्ति के लिए नई पाइप लाइन डलवानी है।