फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Services of four ad-hoc teachers who have been teaching for years are invalid

वर्षों से पढ़ा रहे चारों तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं अमान्य

Wed, 08 Dec 2021 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Services of four ad-hoc teachers who have been teaching for years are invalid
सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में वर्षोँ से पढ़ा रहे तदर्थ सहायक अध्यापकों की सेवाएं अमान्य हो गईं हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) 2021 की भर्ती परीक्षा में जिले के एक भी तदर्थ शिक्षक नहीं शामिल हुए थे। हालांकि, इनमें से एक शिक्षक का आने वाले मार्च में ही रिटायरमेंट है।
विज्ञापन

जिले में कुल 374 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। जिसमें 29 वित्तपोषित शामिल हैं। सहायता प्राप्त जगत नारायण करवरिया इंटर कॉलेज नारा, एसपी इंटर कॉलेज सैनी, नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी तथा आदर्श इंटर कॉलेज सरायअकिल समेत चार विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है।
विज्ञापन

इसी का फायदा उठाते हुए विद्यालय प्रबंधक की ओर से तदर्थ शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। सुप्रीमकोर्ट के निर्देश पर इनको नियमित कराने के लिए पिछले दिनों परीक्षा आयोजित कराई गई थी। लेकिन जिले में कार्यरत चारों तदर्थ शिक्षक परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सेवा काल के आखिरी दौर में परीक्षा आयोजित होने के कारण इन शिक्षकों ने प्रतिभाग करना मुनासिब नहीं समझा। जिला विद्यालय निरीक्षक एसके मिश्रा ने बताया कि चार तदर्थ शिक्षकों को वेतन दिया जा रहा है। लेकिन इनमें से एक ने भी परीक्षा नहीं दी। ऐसे में उनकी सेवाएं अमान्य हो गई हैं। हालांकि, अभी शासन की ओर से इस बाबत कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed