फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Services of 288 home guards of the district ended

जिले के 288 होमगार्डों की सेवाएं समाप्त

Wed, 16 Oct 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Services of 288 home guards of the district ended
जिले के 288 होमगार्डों की सेवाएं समाप्त
विज्ञापन

पुलिस विभाग में ड्यूटी कर रहे जवानों को दिखाया गया बाहर का रास्ता
होमगार्ड विभाग के पास सिर्फ बचे हैं 362 जवान
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। होमगार्ड के जवानों को पुलिस के बराबर भत्ता दिए जाने के कारण बढ़े आर्थिक बोझ की आंच कौशाम्बी भी पहुंच गई। जिले में कार्यरत करीब 650 जवानों के सापेक्ष सोमवार को पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने अपने यहां काम कर रहे तकरीबन दो सौ होमगार्ड को बाहर कर दिया। कुल 288 होमगार्ड के जवान ड्यूटी से बैठाए गए हैं।
कौशाम्बी में 650 होमगार्ड के जवान थे। जिसमें दो सौ जवान थानों और पुलिस चौकियों में ड्यूटी करते थे। इनका पैसा पुलिस विभाग देता था। इसके अलावा करीब 77 जवान यूपी हंड्रेड में लगाए गए थे। 26 जवान जेल सुरक्षा में थे। छह जवान खनन विभाग में कार्यरत थे। 10 नवीन मंडी ओसा में, 10 मंझनपुर कोतवाली और छह चार अजुहा चौकी में लगाए गए थे। इसके अलावा बिजली विभाग के स्टोर में तीन और एआरटीओ के यहां एक गार्ड लगाया गया था। जिन विभागों में गार्ड लगाए गए थे, उनका भुगतान विभाग किया करता था। अब नए निर्देश के मुताबिक कानून व्यवस्था में ड्यूटी करने वाले 32 फीसदी जवानों में कटौती की गई है। एडीजी बीपी जोगदंड के आदेश के बाद सोमवार को ही पुलिस विभाग में काम करने वाले 288 जवान बैठा दिए गए हैं। इसके अलावा प्रमुख सचिव ने होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी 25 दिन के बजाय 15 दिन की कर दी है।
विज्ञापन

---
इनका कहना है
पुलिस विभाग में कार्यरत 32 फीसदी जवानों को हटाने का फैसला हुआ था। पुलिस के बराबर भत्ता दिए जाने के कारण आर्थिक बोझ बढ़ गया था। जिले में सोमवार को ही 288 जवानों को हटा दिया गया है। मौजूदा समय विभाग के पास अब 362 जवान हैं।-अवनीश सिंह, जिला कमांडेंट होमगार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed