फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   satish chandra mishra

सपा और भाजपा ने मिलकर करवाएं दंगे : सतीश चंद्र

Fri, 10 Feb 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 10 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
satish chandra mishra
other
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने गुरुवार को मंझनपुर विधानसभा के कुम्हियांवा में आयोजित बसपा की जनसभा में सपा व भाजपा के खिलाफ खूब तंज कसा। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सपा व भाजपा ने मिलकर प्रदेश में दंगे करवाए। पांच साल में सैकड़ों दंगे हुए। बसपा सरकार में ऐसा नहीं था। सपा व भाजपा लाशों पर राजनीति करने वाले दल हैं।
विज्ञापन


   बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे कुम्हियांवा पहुंचे। स्वागत होने के तुरंत बाद उन्होंने माइक थाम लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार बन रही है। इससे सपा व भाजपा दोनों बौखलाए हुए हैं। सपा सरकार में गुंडा, माफिया हावी रहे। पुलिस पकड़कर गुंडों को थाने लाती थी, नेता यह कहकर फोन करते थे कि वह सपा का कार्यकर्ता है, उसको नाश्ता कराकर भेजे। कहा कि भाजपा को चुनाव के समय ही राम मंदिर याद आता है।
विज्ञापन


राम के नाम पर यह पार्टी राजनीति करती है और दूसरों को लड़ाती है। कहा कि बसपा ने कौशाम्बी को जिला बनाया। इंद्रजीत सरोज ने इस जिले का विकास किया। विकास होता रहे, इसके लिए बसपा की दोबारा सरकार बनाएं। जनसभा में बसपा जिलाध्यक्ष हरीलाल बौद्ध, महेंद्र गौतम, भोला सरोज, प्रभाकर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed