{"_id":"5d1668a38ebc3e3cbe0f4850","slug":"sandhya-showed-talent-in-tennis-kaushambi-news-ald2480502150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सानिध्य ने टेनिस में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सानिध्य ने टेनिस में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
Sandhya showed talent in tennis
- फोटो : KAUSHAMBI
सानिध्य ने कौशाम्बी का नाम किया रोशन
-पंजाब में आइटा टैलेंट सिरीज में यूपी की तरफ से जीता खिताब
अमर उजाला ब्यूरो
कड़ा। कौशाम्बी जिले के गौसपुर नवावां निवासी सानिध्य ने पंजाब के जीरकपुर में हुई आइटा (आल इंडिया टेनिस एसोसिएशन) टैलेंट सिरीज में उत्तर प्रदेश की ओर से खेल फाइनल मैच जीता। उत्तर प्रदेश की तरफ से खेल कर जीतने का इतिहास रचने वाले खिलाड़ी ने जिले का मान बढ़ाया है।
गौसपुर नवावां के सानिध्य ने अपनी प्रतिभा से आज अपने जिले के साथ -साथ प्रदेश का भी नाम रोशन किया। सानिध्य का बचपन से ही टेनिस से लगाव था। जिसको गंभीरता से लेते हुए उनके पिता शैलेन्द्र धर द्विवेदी ने अपने बेटे को इस ओर आगे बढ़ने में उसकी हर पल मदद किया और समय समय पर उसका उत्साहवर्धन किया। जिसकी बदौलत आज सानिध्य ने यह मुकाम हासिल किया। हाल ही में पंजाब के जीरकपुर में अंडर 12 व अंडर 16 (डबल्स)टूर्नामेंट हुआ। जिसमें अंडर 12 में देश के सभी प्रदेश से गए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सभी को हराते हुए शुक्रवार को फ़ाइनल में पहुंचे पंजाब से खेल रहे सिद्धार्थ मोहन को हरा कर (1-6,7-5,6-2) से विजय प्राप्त किया।इसी तरह अंडर 16(डबल्स) में अच्छा प्रदर्शन करते हुए सभी राउंड जीतकर पंजाब की तरफ से खेल रहे धैर्य चड्ढा व कार्तिक कुमार व उत्तर प्रदेश की तरफ से खेल रहे सानिध्य द्विवेदी व अंकित फाइनल में पहुंचे जिसमें पंजाब ने (6-4,6-2) से जीत दर्ज की और उत्तर प्रदेश की तरफ से खेल रहे सानिध्य व अंकित रनर के रूप में रहे । अगस्त माह में फिलीपींस में होने वाले प्रथम शॉफ्ट टेनिस एशियन चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश से अंडर 12 में केवल सानिध्य द्विवेदी का और पूरे भारत से कुल पांच खिलाड़ियों का चयन किया है।