{"_id":"6aef6665404b78c8b405e83e","slug":"rush-of-passengers-during-diwali-facilities-absent-at-saini-bus-station-kaushambi-news-c-261-1-kmb1029-151391-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दिवाली पर यात्रियों की भीड़, सैनी बस स्टेशन पर सुविधाएं नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दिवाली पर यात्रियों की भीड़, सैनी बस स्टेशन पर सुविधाएं नदारद
Sat, 07 Nov 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
राजेश कुमार, गौसपुर
दीपावली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए सैनी रोडवेज बस स्टेशन से 10 अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया है लेकिन स्टेशन की अव्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ है। पेयजल, साफ-सफाई और समय सारणी बोर्ड की सुविधा नहीं होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, चौराहे पर बसों के ठहराव से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों को बसों के इंतजार में भटकना पड़ रहा है।
कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सैनी बस स्टेशन पर कानपुर, किदवई नगर, विकास नगर, फतेहपुर, हमीरपुर, आगरा, फजलगंज, चारबाग लखनऊ, मंझनपुर, चित्रकूट, उरई, जालौन और झांसी समेत विभिन्न डिपो की करीब 150 बसों का ठहराव होता है। रोजाना एक हजार से अधिक यात्री यहां से सफर करते हैं। पांच साल पहले हाईवे पर फ्लाईओवर बनने के बाद प्रयागराज से कानपुर जाने वाली बसें स्टेशन नहीं पहुंचती हैं। इससे यात्रियों को करीब 800 मीटर पैदल चलना पड़ता है।
वहीं, स्टेशन परिसर में शौचालय के पास गंदगी फैली है। तीन साल से हैंडपंप खराब है। पांच साल पहले लगाई गई आरओ मशीन धूल फांक रही है। वाटर कूलर से पेयजल की व्यवस्था है, लेकिन बिजली आपूर्ति बाधित होने पर समस्या होती है। समय सारणी बोर्ड नहीं होने से यात्रियों को बसों की जानकारी के लिए भटकना पड़ता है। कोतवाली के पास बसों का ठहराव होने के बावजूद यात्रियों के बैठने के लिए शेड नहीं बना है।
विज्ञापन
:: स्टेशन पर समय सारणी बोर्ड नहीं लगा है। बसों के आने-जाने की जानकारी के लिए यात्रियों को भटकना पड़ता है। दीपावली पर अतिरिक्त बसें चलने के बावजूद सुविधाओं का अभाव है।- राजेश कुमार, गौसपुर
:: प्रयागराज-कानपुर के बीच सैनी स्टेशन पर अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं। परिवहन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। इससे रोजाना यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। - प्रदीप कुमार, मनकापुर
:: वर्जन::
स्टेशन परिसर की नियमित साफ-सफाई कराई जाती है। बसों के स्टेशन पर ठहराव को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। बाहरी बसों के चौराहे पर ठहराव की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। कोतवाली के पास यात्रियों के लिए शेड बनाने की मांग भी की गई है।- राजू, स्टेशन इंचार्ज सैनी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
चित्रकूट जाने वाले यात्रियों की भीड़, 26 बसें रूट पर
फोटो- 46
मंझनपुर। देव दीपावली पर चित्रकूट जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही। प्रयागराज से आने वाली बसों में भीड़ अधिक होने के कारण मंझनपुर डिपो से अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। चौराहों से भी बड़ी संख्या में यात्रियों ने बसें पकड़ीं। पर्व को देखते हुए डिपो की 28 बसों में से 26 बसें रूट पर संचालित रहीं, जबकि दो बसें बैकअप के लिए डिपो में खड़ी रखी गईं। डिपो इंचार्ज गंगा शंकर शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बसों का संचालन किया गया। संवाद