फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ruckus after goat disappearance in Kashia

कशिया में बकरा गायब होने के बाद बवाल, मारपीट

Wed, 15 Sep 2021 12:58 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ruckus after goat disappearance in Kashia
कोखराज के कशिया पूरब गांव में बकरा गायब होने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और बवाल हुआ। मामले में पुलिस ने पिता-पुत्रों समेत आठ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना के बाद से मोहल्ले में तनाव की स्थिति है। मामले में एक पक्ष ने सुलह समझौता करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के कशिया पूरब निवासी मालती देवी पत्नी हीरालाल ने बताया कि पिछले दिनों उसके घर में बेटे की सगाई थी। इसी दौरान पड़ोसी अनीस उल्ला का बकरा खो गया। इसे लेकर अनीस, फैज अहमद सहित आठ-दस लोगों ने उसके घर पर चढ़ कर गाली गलौज की। आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट और धमकी भी दी।
विज्ञापन

इस दौरान मोहल्ले में कई घंटे तक बवाल हुआ। इसके कुछ ही देर बाद गायब हुआ बकरा मिल गया तो चोरी का आरोप लगाकर पीड़ित परिवार के साथ दोबारा मारपीट की गई। मामले की तहरीर पर पुलिस ने अनीस उसके बेटे फैज व रुआब अली व पांच अज्ञात समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को एक पक्ष ने मामले में सुलह समझौता में दबाव बनाने के लिए धमकी देने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed