{"_id":"634811f31fa5a8048b56d883","slug":"robbery-of-three-crores-from-gujarat-businessman-in-kaushambi-disclosed-police-arrested-four-miscreants","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi: गुजरात के कारोबारी से हुई तीन करोड़ की लूट का खुलासा, पुलिस ने चार बदमाशों किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi: गुजरात के कारोबारी से हुई तीन करोड़ की लूट का खुलासा, पुलिस ने चार बदमाशों किया गिरफ्तार
Thu, 13 Oct 2022 06:56 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 13 Oct 2022 06:56 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों ने मुंबई व पुणे में रहने वाले दो लोगों के संपर्क में आने के बाद लूट की योजना बनाई थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हुई सफेद रंग की फोर्ड और ग्रे कलर की मारूति ईको को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार चारो आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कौशाम्बी में तीन करोड़ की लूट की वारदात में पुलिस ने गुरुवार को इसका खुलासा कर दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल चार बदमाशों को लखनऊ से किया है। इनके पास से 15 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों ने मुंबई व पुणे में रहने वाले दो लोगों के संपर्क में आने के बाद लूट की योजना बनाई थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हुई सफेद रंग की फोर्ड और ग्रे कलर की मारूति ईको को भी बरामद कर लिया है। दो बदमाश फर्जी फास्टटैग की वजह से पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
घटना बीते शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 12.40 मिनट पर हुई थी। ठीक 10 मिनट बाद यानी 12.50 पर 112 नंबर पर अल्पेश ने सूचना दी। तीन करोड़ की लूट की सूचना मिली तो सनसनी फैल गई। जिसके बाद कौशाम्बी एसपी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंचे। पूछताछ के साथ ही पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाते रहे। जांच पड़ताल में पता चला कि कार लूटने के बाद बदमाश आगे बढ़े तो आगे कड़ाधाम पुलिस की जीप खड़ी थी। पुलिसकर्मियों को देखते ही बदमाशों ने गाड़ी हाईवे से दाहिनी ओर सैनी की ओर मोड़ दी। नकदी लूटने के बाद कड़ाधाम चौराहे के पास गाड़ी छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
गुजरात के रहने वाले हैं कारोबारी
पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि दोनों कारोबारी गुजरात के रहने वाले हैं। इनमें से पिंटू पाटन, जबकि अल्पेश मेहसाणा का रहने वाला है।
प्रयागराज के पते पर पंजीकृत है एक्सयूवी
जिस गाड़ी से रकम ले जाई जा रही थी, वह प्रयागराज आरटीओ में पंजीकृत है। पुलिस की जांच में पता चला कि गाड़ी मालिक विनयराज सिंह वाघेला पुत्र अमर सिंह वाघेला है। गाड़ी के पंजीयन विवरण में उसका वर्तमान पता बाघंबरी हाउसिंग स्कीम, अल्लापुर अंकित है, जबकि मूल पता मेहसाणा स्थित कंथारावी गांव लिखा है। हालांकि जब सूचना पर जार्जटाउन पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि गाड़ी मालिक यहां किराये पर रहता था। लेकिन जनवरी में ही वह मकान छोड़कर चला गया। खास बात यह है कि गाड़ी अप्रैल में खरीदी गई लेकिन पता अल्लापुर का ही दर्शाया गया। फिलहाल गाड़ी मालिक से संपर्क नहीं हो सका। मकान मालिक ने यही बताया कि वह खुद को मसालों का कारोबारी बताता था।
विज्ञापन